Google Drive Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि एक युवक अपने ही परिवार की महिलाओं और बच्चियों के निजी वीडियो बनाकर उन्हें Google Drive में सेव करता था. साइबर अलर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.
कानपुर में परिवार की महिलाओं और बच्चियों के कथित आपत्तिजनक वीडियो Google Drive पर रखने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार हुआ है.. Google के साइबर अलर्ट के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई. मामले में आगे की जांच जारी है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक को परिवार की महिलाओं और बच्चियों के कथित आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उन्हें Google Drive पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, संदिग्ध सामग्री का पता चलने पर Google ने इसकी सूचना National Cyber Crime Reporting Portal (NCRP) के माध्यम से भारतीय एजेंसियों को दी.
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक अपने ही परिवार की महिलाओं और लड़कियों के बाथरूम में नहाते समय उनके अश्लील वीडियो बनाता था और उन्हें गूगल ड्राइव में सेव करके रखता था।
बताया जा रहा है कि गूगल ने संदिग्ध आपत्तिजनक सामग्री का पता चलने पर इसकी… pic.twitter.com/s2VbPi6CuJ— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) July 10, 2026
तकनीकी जांच, आईपी एड्रेस ट्रेसिंग और डिजिटल विश्लेषण के आधार पर पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन तक पहुंची. जांच में मोबाइल और Google Drive से कई कथित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिलने की बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार, बरामद वीडियो में परिवार की छोटी बच्चियों से लेकर महिलाओं तक के आपत्तिजनक वीडियो मिले है. इसके अलावा पुलिस को लड़कों के भी वीडियो होने की आशंका है.
आरोपी पर अपनी चचेरी बहनों के निजी वीडियो बनाने और एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से अभद्र हरकत करने का भी आरोप है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का उद्देश्य और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं, इसकी जांच जारी है. पुलिस को अब तक 10 से 15 वीडियो मिलने की जानकारी मिली है.
यह भी पढ़ें: भीलवाड़ा अस्पताल कांड: 6 दिन के भीतर 5 प्रसूताओं की मौत, क्या डॉक्टरों की लापरवाही ने ले ली जान?
-भारत एक्सप्रेस
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…