Bharat Express DD Free Dish

घर की महिलाओं के साथ युवक कर रहा ये गंदा काम, साइबर पुलिस ने ऐसे दबोचा

Google Drive Case: कानपुर में Google के साइबर अलर्ट के बाद पुलिस ने एक युवक को परिवार की महिलाओं और बच्चियों के कथित आपत्तिजनक वीडियो Google Drive पर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया. मामले में डिजिटल जांच जारी है.

Videos of female family members

Google Drive Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि एक युवक अपने ही परिवार की महिलाओं और बच्चियों के निजी वीडियो बनाकर उन्हें Google Drive में सेव करता था. साइबर अलर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

कानपुर में परिवार की महिलाओं और बच्चियों के कथित आपत्तिजनक वीडियो Google Drive पर रखने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार हुआ है.. Google के साइबर अलर्ट के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई. मामले में आगे की जांच जारी है.

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक को परिवार की महिलाओं और बच्चियों के कथित आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उन्हें Google Drive पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, संदिग्ध सामग्री का पता चलने पर Google ने इसकी सूचना National Cyber Crime Reporting Portal (NCRP) के माध्यम से भारतीय एजेंसियों को दी.

लड़कों के भी वीडियो होने की आशंका (Videos of female family members)

तकनीकी जांच, आईपी एड्रेस ट्रेसिंग और डिजिटल विश्लेषण के आधार पर पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन तक पहुंची. जांच में मोबाइल और Google Drive से कई कथित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिलने की बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार, बरामद वीडियो में परिवार की छोटी बच्चियों से लेकर महिलाओं तक के आपत्तिजनक वीडियो मिले है. इसके अलावा पुलिस को लड़कों के भी वीडियो होने की आशंका है.

पुलिस जांच शुरु (Uttar Pradesh Police)

आरोपी पर अपनी चचेरी बहनों के निजी वीडियो बनाने और एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से अभद्र हरकत करने का भी आरोप है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का उद्देश्य और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं, इसकी जांच जारी है. पुलिस को अब तक 10 से 15 वीडियो मिलने की जानकारी मिली है.

यह भी पढ़ें:  भीलवाड़ा अस्पताल कांड: 6 दिन के भीतर 5 प्रसूताओं की मौत, क्या डॉक्टरों की लापरवाही ने ले ली जान?

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read