Nagpur Sex Racket
Nagpur Sex Racket: नागपुर पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबाझरी थाना क्षेत्र में संचालित एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने उज़्बेकिस्तान की दो महिलाओं समेत पंजाब, दिल्ली और कोलकाता की तीन महिलाओं को छुड़ाया है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन माणिकराव महाजन के रूप में की है.
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ‘Login Personal Meeting’ नाम के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर ग्राहकों तक महिलाओं की जानकारी पहुंचाते थे. आरोप है कि महिलाओं को कम समय में अधिक कमाई का लालच देकर देह व्यापार में धकेला जाता था. ऐप के जरिए बुकिंग होने के बाद ग्राहकों और महिलाओं की मुलाकात तय कराई जाती थी. पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था.
सामाजिक सुरक्षा विभाग को इस अवैध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरी योजना के साथ कार्रवाई की. अधिकारियों ने बोगस ग्राहक (डिकॉय ऑपरेशन) तैयार किया और पंचों की मौजूदगी में गोकुलपेठ स्थित होटल पेटल इन के सामने छापा मारा. पुलिस की कार्रवाई के दौरान पूरे रैकेट का खुलासा हुआ और मौके से महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
यह भी पढ़ें: टिकट नहीं मिलने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, पुलिस पर पथराव; दतिया में 15KM लंबा जाम
छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 5.18 लाख रुपये का सामान भी जब्त किया. इसमें लगभग 5 लाख रुपये कीमत की एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक मोबाइल फोन और 8 हजार रुपये नकद शामिल हैं. पुलिस का मानना है कि जब्त किए गए सामान से नेटवर्क के संचालन और अन्य आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.
मामले में समीर उर्फ मनीष उर्फ गगन ठाकुर, राहुल और पूजा नाम की एक महिला आरोपी की तलाश जारी है. अंबाझरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143 और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी.
भारत एक्सप्रेस
Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…
Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…
दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…
CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…
Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…