(AI IMAGE)
Kanpur News: कानपुर के महाराजपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 35 वर्षीय महिला को उसके 14 वर्षीय बेटे ने पड़ोसी प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया और विरोध करते हुए शोर मचाया. पकड़े जाने के डर से मां और प्रेमी ने मिलकर किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी.
घटना के बाद प्रेमी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की, जिसे ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन बाद में वह फरार हो गया. मां रातभर हत्या की बात छिपाती रही और सुबह बीमारी से मौत का नाटक रचा, लेकिन पुलिस और फोरेंसिक जांच में सच सामने आ गया.
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहाँ एक कलयुगी मां ने अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 14 साल के मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और विरोध जताया था.
उत्तर प्रदेश के कानपुर के महाराजपुर का मामला है।
जिसमें बताया जा रहा है कि 14 वर्षीय पुत्र अपनी माँ को उसके प्रेमी के साथ में बिना कपड़ों के देख लिया था। फिर बोला कि अभी पापा को बताता हूं फोन करके। जिसके बाद तुरंत प्रेमी और बच्चे की मां ने मिलकर बच्चे की गला दबाया जिससे उसकी… pic.twitter.com/HiQjpaohef
— Er Manish Rajak (@ManishCEO2) September 13, 2026
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार के गृहस्वामी गुजरात की एक कंपनी में काम करते हैं और घर पर उनकी पत्नी व तीन बेटे रहते हैं. महिला का पिछले कुछ सालों से पड़ोसी युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था. गुरुवार रात करीब 9 बजे प्रेमी महिला के घर पहुंचा. उसी दौरान महिला के 14 वर्षीय बड़े बेटे और 12 साल के मंझले बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. बड़े बेटे ने जब इस बात का कड़ा विरोध किया तो प्रेमी उसे डांटने-डपटने लगा.
जब किशोर ने शोर मचाना शुरू किया, तो पकड़े जाने और राज खुलने के डर से मां और उसके प्रेमी ने मिलकर मासूम के साथ मारपीट की और फिर बेरहमी से उसका गला दबा दिया. लड़का तड़पता रहा, लेकिन हैवान बनी मां का दिल नहीं पसीजा और आखिर में उसकी सांसें थम गईं.
हत्या को अंजाम देने के बाद प्रेमी अपने घर भाग गया. लोक-लाज और पुलिस के डर से उसने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने वक्त रहते उसे फंदे से नीचे उतार लिया. घटना के बाद से ही आरोपी प्रेमी गांव छोड़कर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी की पहले दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों पत्नियां उसे छोड़ चुकी हैं.
पति और पुलिस से बचने के लिए आरोपी महिला रातभर अपने ही कलेजे के टुकड़े की लाश के पास बैठी रही. शुक्रवार सुबह उसने पड़ोसियों को गुमराह करते हुए कहा कि उसके बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हुई है. हालांकि, मामले का शक होने पर एक ग्रामीण ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी.
सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया कि किशोर की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि गला घोंटने से हुई है. शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं.
कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार होने के बाद महिला और उसके प्रेमी को आमने-सामने बैठाकर सख्त पूछताछ की जाएगी. गांव में तनाव और गुस्से के माहौल को देखते हुए पीड़ित के घर के बाहर एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें-प्यार की मिली ऐसी सजा: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को उल्टा लटकाया, बेरहमी से पीटा; VIDEO
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 4 अक्टूबर 2026, रविवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…