खेल

दिल्ली में भारत-अफगानिस्तान का महामुकाबला: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, बुमराह की वापसी; वैभव को करना होगा इंतजार

India Vs Afghanistan 1st T20 Delhi: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में जारी पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. दोनों टीमें इस मैच को जीतकर तीन मुकाबलों की सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी. इस मैच में 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिल सका है.

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. जब भी आप दिल्ली आते हैं, तो आपको पता होता है कि पिच कैसी है; आमतौर पर यहां पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद होता है. जिम्बाब्वे में हमारे लिए कई अच्छी बातें रहीं, हम उसी लय को बनाए रखने की कोशिश करेंगे. हम जानते हैं कि बुमराह मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं. वैभव नहीं खेल रहे हैं, वॉशिंगटन नहीं खेल रहे हैं और दो और खिलाड़ी भी नहीं खेल रहे हैं.

भारत की मेजबानी करना अच्छा लगा- अफगानिस्तान

वहीं, अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने कहा कि टॉस जीतकर हम भी पहले गेंदबाजी ही चुनते. इसलिए अब हम बल्लेबाजी के बारे में सोचेंगे और अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे. भारत की मेजबानी करना बहुत अच्छा लग रहा है. हम उनके खिलाफ अच्छी सीरीज खेलने की कोशिश कर रहे हैं. हमें अपने दोस्तों से बहुत समर्थन मिला है और उम्मीद है कि वे आकर हमारा हौसला बढ़ाएंगे. नवीन-उल-हक नहीं खेल रहे हैं, हम अगले मुकाबलों में उनके बारे में सोचेंगे.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को आयरलैंड के दौरे पर 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से टी20 सीरीज गंवाई. हालांकि, जिम्बाब्वे के दौरे पर टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी. अब अय्यर बतौर कप्तान पहली बार भारतीय सरजमीं पर मैच खेलने उतरे हैं, जिसमें उनके पास सीरीज जीतने का ‘गोल्डन चांस’ है. संजू की कप्तानी में भारत ने 11 में से 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में टॉस जीते हैं.

ये भी पढ़ें- वैभव OUT, सैमसन IN: अफगानिस्तान मैच से पहले इस दिग्गज खिलाड़ी ने बताया प्लेइंग XI

ये है प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

यूपी में कटे 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम…! क्या SIR का दांव बीजेपी पर पड़ जाएगा उल्टा?

उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के दौरान करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के…

20 minutes ago

साबरमती ट्रेन अग्निकांड पर राकेश अस्थाना का बड़ा बयान, बोले- हादसा नहीं थी आग, पूरी साजिश के तहत दिया गया अंजाम

Rakesh Asthana Statement: 2002 के गोधरा साबरमती ट्रेन अग्निकांड पर SIT के तत्कालीन प्रमुख राकेश…

28 minutes ago

महिला पुलिस की तैनाती, चेंजिंग रूम और निर्बाध बिजली! छठ व्रतियों के लिए सीएम योगी ने खोल दिया पिटारा

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को सायंकाल अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दिया…

34 minutes ago

छठ का त्योहार कहां-कहां मनाया जाता है? जानिए भारत से लेकर विदेशों तक कैसे मनाई जाती है सूर्य उपासना की यह परंपरा

Chhath Puja Celebration: छठ महापर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में…

53 minutes ago

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी

Mahadev App Case: महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में सीबीआई ने छह राज्यों में 33…

1 hour ago

U19 Asia Cup Final: पाक ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा गेंदबाजी, क्या टीम इंडिया लेगी पुराने जख्मों का बदला?

ओमान के अल अमेरात में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में…

2 hours ago