उत्तर प्रदेश

Kanpur: दोस्तों के पास से नहीं निकला 10 हजार कैश…देखते ही देखते गंगा में डूब गए डिप्टी डायरेक्टर; जानें क्या है मामला, पत्नी हैं जज और भाई IAS

Kanpur: कानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर यूपी हेल्थ विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य वर्धन सिंह की गंगा में डूबने से मौत हो गई है. वह अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए थे. बताया जा रहा है कि गंगा में डिप्टी डायरेक्टर डूबते रहे और गोताखोर बचाने के लिए 10000 रुपये की मांग कर रहे थे. गोताखोरों का कहना था कि जब तक उनको पैसा नहीं मिल जाता तब तक वह गंगा में नहीं कूदेंगे तो वहीं दोस्तों के पास इतनी बड़ी रकम कैश के रूप में नहीं थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब तक ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर किया गया तब तक वह डूब चुके थे. इस घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं लोग ये भी कह रहे हैं कि अब इंसानियत तो रह ही नहीं गई है.

इस घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग प्रशासन पर भी सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि जब इतने बड़े अधिकारी के साथ इस तरह की हरकत की गई तो आम लोगों का क्या होगा. प्रशासन को वहां पर गोताखोर की तैनाती करनी चाहिए. ताकि, अगर किसी के साथ इस तरह की घटना हो तो उसे बचाया जा सके. इस घटना को लेकर इलाके के एडीसीपी बृजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि उनके डूबने की सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और तब से लेकर लगातार उनकी तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है. तो वहीं आदित्य की बहन विदेश में है और माता-पिता भी उनके ही साथ में हैं. फिलहाल अनुपम सिंह मौके पर पहुचे हैं. सोमवार को उनकी पत्नी के पहुंचने की खबर है. बता दें कि आदित्य लखनऊ के इंदिरा नगर में रहे थे.

ये भी पढ़ें-गिरफ्तार हुए आप विधायक अमानतुल्लाह खान…कई घंटे की छापामारी के बाद अपने साथ ले गई ED टीम, इससे पहले इस बात को लेकर हुई बहस-Video

मालूम हो कि घटना कानपुर के नाना मऊ घाट पर शनिवार को हुई. उन्नाव के रहने वाले यूपी के स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य वर्धन सिंह अपने दोस्त प्रदीप तिवारी के साथ गंगा में नहाने के लिए गए थे. उनकी पत्नी शैलजा मिश्रा महाराष्ट्र में जज हैं, तो वहीं उनके चचेरे भाई अनुपम सिंह बिहार में सीनियर आईएएस हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सचिव हैं. इस घटना को लेकर उनके दोस्तों ने बताया है कि उन्होंने नहाते समय फोटो खींचने के लिए कहा और इसी दौरान ही अचानक उनका पैर गंगा के गड्ढे में चला गया और वह डूबने लगे. इस पर तुरंत घाट पर खड़े गोताखोरों से उनको बचाने के लिए कहा लेकिन गोताखोरों ने कहा हमको पहले 10000 रुपये दो. हमारे पास 10000 कैश नहीं है ये कहा तो उन लोगों ने ऑनलाइन देने के लिए कहा. गोताखोरों ने कहा कि पहले बगल में दुकानदार शैलेश कश्यप के अकाउंट में 10000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा दीजिए तब उनको बचाएंगे. दोस्तों ने बताया कि जब तक हम लोग ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर ही रहे थे कि आदित्य डूब चुके थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

18 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

43 minutes ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

49 minutes ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

1 hour ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago