KGMU Fake Doctor Hassam Ahmad Case: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में पिछले 4 साल से ‘डॉक्टर’ बनकर घूम रहे हस्साम अहमद की गिरफ्तारी के बाद अब ऐसी परतें खुल रही हैं, जिसने खुफिया एजेंसियों के भी कान खड़े कर दिए हैं. पुलिस की जांच अब केवल ‘मरीजों से ठगी’ तक सीमित नहीं है. बल्कि खबर यह भी है कि हस्साम के मोबाइल और उसके संपर्कों से ऐसे संकेत मिले हैं कि वह अस्पताल की आड़ में एक खतरनाक खेल खेल रहा था, जिसमें हिंदू लड़कियों को निशाना बनाना और अवैध धर्मांतरण के लिए जमीन तैयार करना शामिल था.
जांच में यह चौंकाने वाली बात (KGMU Fake Doctor new angle) सामने आई है कि हस्साम अहमद अक्सर अस्पताल परिसर में आने वाली युवती और महिला तीमारदारों पर नजर रखता था. एमबीबीएस डॉक्टर की अपनी फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर वह लड़कियों को प्रभावित करता था.
बता दें कि सफेद कोट और केजीएमयू का रसूख दिखाकर उसने कई हिंदू लड़कियों से दोस्ती की और उन्हें अपने जाल में फंसाया. पुलिस को उसके फोन से कुछ ऐसी चैट्स और तस्वीरें मिली हैं, जो इशारा करती हैं कि वह अपनी इस ‘डॉक्टर’ वाली इमेज का इस्तेमाल महिलाओं के शोषण और उनके ब्रेनवाश के लिए कर रहा था.
हस्साम की गतिविधियां केवल अस्पताल के वार्डों तक ही सीमित नहीं थीं. पुलिस इस एंगल पर भी गहराई से काम कर रही है कि क्या वह किसी बड़े धर्मांतरण सिंडिकेट का हिस्सा है.
मरीजों का ब्रेनवाश: आरोप है कि वह पूर्वांचल से आने वाले गरीब और लाचार मरीजों की मदद के बहाने उनसे नजदीकियां बढ़ाता था और फिर धीरे-धीरे उन्हें धर्म विशेष की ओर प्रेरित करने की कोशिश करता था.
संदिग्ध नेटवर्क: पुलिस उन ‘मददगारों’ की तलाश कर रही है जो हस्साम को केजीएमयू के भीतर एंट्री और स्टेथोस्कोप जैसे सामान मुहैया कराते थे. शक है कि इस नेटवर्क का इस्तेमाल गुपचुप तरीके से धर्मांतरण की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था.
यह भी पढ़ें: कौन हैं सुदान गुरुंग, जिन्होंने बीच मझधार में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का छोड़ा साथ?
अस्पताल के सबसे व्यस्त ‘लारी कार्डियोलॉजी’ विभाग में उसकी 4 साल की मौजूदगी अब बड़े सवाल खड़े कर रही है. खुफिया विभाग (LIU) इस बात की जांच कर रहा है कि क्या हस्साम का मकसद सिर्फ पैसा कमाना था या वह किसी खास ‘मिशन’ के तहत अस्पताल के संवेदनशील डेटा और लोगों तक पहुंच बना रहा था. कुछ चश्मदीदों का कहना है कि उसे अक्सर अस्पताल के बाहर संदिग्ध लोगों के साथ बैठकें करते देखा गया था.
हस्साम अहमद के शिया कॉलेज से लेकर खदरा तक के पूरे इतिहास को खंगाला जा रहा है. पुलिस यह भी देख रही है कि उसे पिछले 4 साल से फंडिंग कहाँ से हो रही थी और वह बिना किसी आय के किराए के मकान और लग्जरी लाइफस्टाइल कैसे मेंटेन कर रहा था. केजीएमयू प्रशासन ने भी इसे एक बड़ी ‘सुरक्षा चूक’ मानते हुए स्वीकार किया है कि हस्साम अहमद जैसे तत्वों का इतने लंबे समय तक पकड़ा न जाना सिस्टम की बड़ी नाकामी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…
Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…
Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…
भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…