उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी में पेट्रोल को लेकर हाहाकार: अफवाहों के चक्कर में पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

Lakhimpur Kheri Petrol Panic: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो किसी को भी हैरान कर सकती है. पिछले कुछ दिनों से यहां के पेट्रोल पंपों पर मेले जैसा नजारा है, लेकिन यह कोई उत्सव नहीं बल्कि ‘डर’ का नतीजा है. जिले में पेट्रोल खत्म होने की एक ऐसी अफवाह फैली कि लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के लिए टूट पड़े हैं. आलम यह है कि शहर से लेकर देहात तक, हर पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं और लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

पंपों पर मचा घमासान

जब अफवाह घर कर जाती है, तो तर्क पीछे छूट जाता है. लखीमपुर के स्थानीय निवासियों के बीच यह डर बैठ गया है कि आने वाले दिनों में कहीं लॉकडाउन जैसे हालात न बन जाएं या फिर तेल की सप्लाई पूरी तरह बंद न हो जाए. इसी घबराहट में लोग डिब्बों और बोतलों में भी तेल भरने की कोशिश कर रहे हैं.

भीड़ इतनी ज्यादा है कि कई जगहों पर लाइन में आगे निकलने को लेकर लोगों के बीच तीखी नोकझोंक और छोटी-मोटी झड़पें भी देखने को मिली हैं. आम जनजीवन इस अफरातफरी की वजह से पूरी तरह पटरी से उतर गया है.

मैनेजर बोले- तेल की कमी नहीं, बस ‘पैनिक’ है

ग्राउंड जीरो पर जब पेट्रोल पंप के मैनेजरों और कर्मचारियों से बात की गई, तो उन्होंने इन तमाम खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. उनका कहना है कि डिपो से तेल की सप्लाई बिल्कुल नॉर्मल है. दिक्कत तेल की कमी नहीं, बल्कि ‘पैनिक बाइंग’ है. यानी जो व्यक्ति पहले 200 रुपये का पेट्रोल डलवाता था, वह अब डर के मारे 2000 रुपये का तेल डलवा रहा है. इसी अचानक बढ़ी मांग की वजह से पंपों पर भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- गिरफ्तारी, फिर खातिरदारी…और आखिर में ‘सम्मान’ से विदाई! मेरठ पुलिस ने योगी की ‘जीरो टॉलरेंस’ कानून व्यवस्था को दिखाया ठेंगा?

अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) अंजनी कुमार सिंह खुद सामने आए हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई चेन में कोई बाधा नहीं है. उन्होंने जनता से भावुक न होने और अफवाहों पर यकीन न करने की पुरजोर अपील की है.

अधिकारी ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी डंडा चलेगा. प्रशासन अब उन लोगों पर भी नजर रख रहा है जो सोशल मीडिया के जरिए इस तरह की झूठी खबरें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

4 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

8 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

2 hours ago