Lalan Singh Encounter
Lalan Singh Encounter: उत्तर प्रदेश STF ने बिहार के कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन को सहारनपुर में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया. ललन पर बिहार और यूपी में हत्या, लूट, डकैती और एटीएम कैश वैन लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे. उस पर कुल 1.25 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था.
एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के मुताबिक रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे STF की टीम सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध बदमाश वहां पहुंचे. पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में ललन सिंह गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.
घायल ललन को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
सहारनपुर
1.25 लाख इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, सहारनपुर में STF ने ललन सिंह को मार गिराया, वाराणसी में सब इंस्पेक्टर को मारी थी गोली..
लल्लन और उसके गैंग पर 7 लोगों की हत्या का आरोप था
जिसमें
2 सब-इंस्पेक्टर
एक बैंक कैशियर
एक गार्ड शामिल की हत्या का आरोप था
वाराणसी… pic.twitter.com/FmvwlGJjxI
— UP POLICE NEWS (@UPPOLICE_NEWS5) June 22, 2026
पुलिस के अनुसार, ललन बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के नंदगोलवा गांव का रहने वाला था. वह अपने भाइयों रजनीश सिंह और मनीष सिंह के साथ मिलकर एक संगठित अपराधी गिरोह चलाता था. चार साल पहले वाराणसी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उसके दोनों भाई मारे गए थे, जबकि ललन बचकर भाग निकला था.
ललन और उसके भाइयों पर 2017 में बिहार के एक पंजाब नेशनल बैंक से 60 लाख रुपये की लूट और तीन लोगों की हत्या का आरोप था. तीनों भाई 2022 में पटना की बाढ़ कोर्ट से टॉयलेट की दीवार तोड़कर फरार हो गए थे. इसके बाद वे वाराणसी में छिपकर रहने लगे थे.
8 नवंबर 2022 को वाराणसी में लक्सा थाने के दरोगा अजय यादव को गोली मारकर उनकी सरकारी पिस्टल, कारतूस और अन्य सामान लूट लिया गया था. इस घटना के बाद पुलिस ने तीनों भाइयों की तलाश तेज कर दी थी. बाद में हुई मुठभेड़ में रजनीश और मनीष मारे गए, लेकिन ललन भागने में सफल रहा था.
ये भी पढ़ें- लाठी-डंडे लेकर बॉर्डर पर जमा हुए हजारों बांग्लादेशी घुसपैठिए, इंडियन आर्मी के कड़क तेवर देख ऐसे दुम दबाकर भागे
पुलिस का कहना है कि ललन पर दो दरोगाओं, एक बैंक कैशियर, एक सुरक्षा गार्ड समेत सात लोगों की हत्या के मामले दर्ज थे. वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था. अब उसकी मौत के साथ एक बड़े अपराधी अध्याय का अंत हो गया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश अभी भी जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…