बिहार के कुख्यात का यूपी में क्लोज हुआ क्राइम चैप्टर! 2 दरोगा और गार्ड की हत्या करने वाले बदमाश ललन सिंह को यूपी STF ने मार गिराया
Lalan Singh Encounter: उत्तर प्रदेश STF ने बिहार के कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन को सहारनपुर में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया. ललन पर बिहार और यूपी में हत्या, लूट, डकैती और एटीएम कैश वैन लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे. उस पर कुल 1.25 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था.





