सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी (फाइल फोटो)
मेघालय में इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा और सोनम रघुवंशी के हनीमून के दौरान हुए हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है. 11 मई 2025 को शादी के बाद 20 मई को शिलांग गए इस जोड़े के मामले में पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या की.
इस घटना से जुड़ा आज एक और खुलासा यह हुआ है कि सोनम इंदौर के युवक राजा रघुवंशी से शादी करना ही नहीं चाहती थी. 7 फेरों के समय वो खुश नहीं दिखाई दी, पता चला है कि जब राजा के साथ उसका रिश्ता तय हुआ था, तभी उसने सोच लिया था कि उसे रास्ता से हटा देगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम ने अपनी मां को भी पहले ही ऐसा कह दिया था कि “शादी हुई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा,” लेकिन परिवार ने उसके अफेयर की बात राजा के परिवार से छिपाई.
मेघालय पुलिस के अनुसार, सोनम ने सुपारी किलरों को हायर किया और 23 मई को मावलखियात गांव में राजा की हत्या करवा दी. पुलिस का दावा है कि सोनम ने हत्यारों से कहा, “मार दो इसे,” और हत्या के बाद सभी वहां से तितर-बितर हो गए. हत्यारोपी राज कुशवाह तो इंदौर लौटकर राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था.
राज कुशवाह, सोनम के पिता की फैक्ट्री में काम करता था, उसी से सोनम का अफेयर था.
दूसरी ओर, सोनम के पिता का अभी भी यही कहना है कि उनकी बेटी निर्दोष है और पुलिस ने सोनम पर गलत आरोप लगाया है. हालांकि, मेघालय पुलिस ने सोनम को 9 जून को गाजीपुर, उत्तर प्रदेश से उठाया. दो अन्य आरोपियों को इंदौर से पकड़ा गया, जबकि एक आरोपी अभी फरार है. पुलिस ने खून से सना हथियार भी बरामद कर लिया है, जिससे काटकर राजा को मारा गया था. पुलिस ने मेघालय के एक टूरिस्ट गाइड की गवाही के आधार पर इस मामले को सुलझाया.
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…