देश

पटना में खड़गे बोले, वोट का अधिकार गरीबों और महिलाओं का बुनियादी हक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा जब से सत्ता में आई है, किस्तों में लोकतंत्र को समाप्त करती जा रही है. उन्होंने कहा कि इसके लिए वह रोज चोरी के नए-नए तरीके अपनाती है.

पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 15 दिन तक चली इस यात्रा ने पूरे देश को जगा दिया. इसमें भाजपा ने रुकावट डालने की कोशिशें की. हमारे कांग्रेस ऑफिस पर हमला हुआ. लेकिन, बिहार के लोगों ने यात्रा को पूरी तरह सफल बनाया.

उन्होंने कहा कि देश में जब भी कमजोर तबकों के हुकूक पर खतरा पैदा होता है, राहुल गांधी उनकी आवाज बुलंद करते हैं. ‘भारत जोड़ो यात्रा’, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान’ और अब ये यात्रा इसी कड़ी का हिस्सा है. यहां हमें साफ दिख रहा है कि बिहार की जनता इस ‘डबल इंजन की भ्रष्ट सरकार’ को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी.

उन्होंने SIR की चर्चा करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर विपक्ष सही था, ये सर्वोच्च न्यायालय ने भी माना. हम लोग चाहते थे कि संसद में बिहार की ‘वोट चोरी’ पर चर्चा हो. सारा विपक्ष आंदोलन करता रहा, लेकिन ये लोग चुनाव आयोग को बचाते रहे, मगर चर्चा नहीं होने दी.

नीतीश कुमार पर हमला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि वह खुद चलकर हम लोगों के पास आए थे. हालांकि, वे डरकर पलट गए. उनमें अन्याय के खिलाफ लड़ने की ताकत नहीं थी. समाजवादी विचारधारा छोड़कर वे आरएसएस, भाजपा के पीछे चले गए. बिहार की जनता ने समझ लिया है कि ये ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ हैं. बिहार ही नहीं, कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश में इनकी असलियत लोगों ने जान ली है. लोगों को अधिक समय के लिए बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है.

PM मोदी को बताया ‘चुनावी प्रधानमंत्री’

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘चुनावी प्रधानमंत्री’ बताते हुए कहा कि वे हमेशा चुनाव मोड में रहते हैं. बोगस वोटरों से लेकर झूठे प्रचार, झूठी घोषणाएं, झूठी योजनाएं और जुमलेबाजी करते हैं. उन्होंने जोर देकर लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वोट का यह अधिकार गरीबों, एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं का बुनियादी हक है. संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आगे आना होगा.

ये भी पढ़े: Bihar SIR Case: सुप्रीम कोर्ट से विपक्ष को बड़ा झटका, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की समय सीमा बढ़ाने से इनकार

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

47 minutes ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

1 hour ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

1 hour ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

1 hour ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

1 hour ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

1 hour ago