उत्तर प्रदेश

जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर योगी सरकार का जोर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरीं सफाई कर्मचारियों की फौज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही योगी सरकार और नगर निगम पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं. प्रभावित इलाकों में जनजीवन को तेजी से सामान्य बनाने और लोगों को संक्रामक व मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए युद्ध स्तर पर सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान शुरू कर दिया गया है. नगर आयुक्त गौरव कुमार ने जोन-3 और जोन-6 के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर इन राहत कार्यों को तुरंत गति देने के कड़े निर्देश दिए हैं.

GIS मैपिंग के जरिए सेक्टरवार एक्शन प्लान

राहत और सफाई कार्यों को पूरी तरह व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने जीआईएस (GIS) मैपिंग के आधार पर एक खास सेक्टरवार कार्ययोजना तैयार की है. इसके तहत बाढ़ प्रभावित सभी क्षेत्रों को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर वहां सेक्टर प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है. इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य और जलकल विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ गलीवार सुपरवाइजरों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है, ताकि हर इलाके पर पैनी नजर रखी जा सके.

नगर निगम की टीमों ने निर्देश दिए हैं कि जिन इलाकों से बाढ़ का पानी पूरी तरह उतर चुका है, वहां मड पंप लगाकर तुरंत डीसिल्टिंग (गाद निकालना) और सफाई का काम शुरू किया जाए, ताकि गलियों में जमी सिल्ट और कीचड़ को हटाया जा सके. इस महाअभियान को तेजी से चलाने के लिए विभिन्न जोनों से लगभग 400 से 500 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को भी मैदान में उतारा जा रहा है.

70 एकड़ क्षेत्र में ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव

जलभराव के बाद मच्छरों के पनपने और गंभीर बीमारियों के फैलने के खतरे को रोकने के लिए प्रशासन कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है. जोन-3 और जोन-6 के अंतर्गत आने वाले प्रभावित क्षेत्रों में कुल 70 एकड़ से अधिक भूमि पर ड्रोन के माध्यम से एंटी लार्वा का बड़े पैमाने पर छिड़काव कराया गया है.

अधिकारियों के मुताबिक, जोन-3 के फैजुल्लागंज में करीब 44 एकड़ क्षेत्र में ड्रोन से दवा का छिड़काव हुआ है, जबकि घैला रोड पर टैंकरों के जरिए भी सैनिटाइजेशन किया गया. इसके अलावा दाउदनगर की मुख्य सड़क पर सोडियम हाइपोक्लोराइट और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के साथ ही झाड़ियों की कटाई भी कराई गई है. वहीं, जोन-6 के सैथा और हयात नगर जैसे इलाकों में भी जलभराव वाले स्थानों और नालियों के किनारों पर ब्लीचिंग, चूना और एंटी लार्वा का छिड़काव कर जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ के ओमेक्स होटल में 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, साथी युवक फरार; पुलिस कर रही है तलाश

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बिना भेदभाव हर घर पहुंच रहा राशन, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से बदल रही लाखों गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…

31 minutes ago

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

42 minutes ago

रावण के सिंहासन के नीचे कौन दबा था? हनुमान जी ने किया था मुक्त

Dussehra 2026: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. पौराणिक मान्यता…

57 minutes ago

सस्ते बजट में दमदार फीचर्स! 15 हजार से कम कीमत वाले ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट चॉइस

₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…

1 hour ago