उत्तर प्रदेश

लखनऊ में चाय के पैसे को लेकर चली दनादन गोलियां, स्कॉर्पियो सवार युवकों ने की 8-9 राउंड फायरिंग

Lucknow Firing: लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में चाय के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद स्कॉर्पियो सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. ग्रीनवुड अपार्टमेंट चौराहे के पास हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, काले रंग की स्कॉर्पियो से आए चार युवकों ने अलग-अलग पिस्टल से 8 से 9 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए.

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि चाय के पैसे को लेकर हुए विवाद में स्कॉर्पियो सवार युवकों ने फायरिंग की है.

गाली-गलौज बढ़ते-बढ़ते गोलीबारी तक पहुंची

पुलिस के मुताबिक घटना 16 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे की है. बलिया के सहतवार निवासी 41 वर्षीय उपेंद्र प्रताप सिंह निर्माण कार्य करते हैं. वह ग्रीनवुड अपार्टमेंट चौराहे के पास एक चाय की दुकान पर मौजूद थे. उनके साथ अमित भी चाय पी रहे थे. इसी दौरान उपेंद्र दुकानदार से चाय का हिसाब बनवा रहे थे, तभी काले रंग की स्कॉर्पियो से पहुंचे चार युवकों से विवाद हो गया.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार युवक दुकानदार से गाली-गलौज कर चाय बनाने का दबाव बना रहे थे. विरोध करने पर उनकी उपेंद्र से कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवकों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी. गोलियां चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

चाय के पैसे को लेकर चला दी दनादन गोलियां

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई. इसके बाद गोमतीनगर विस्तार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए.

ये भी पढ़ें- महिला से चेन लूटकर भाग रहे थे बदमाश, लोनी में हो गया एनकाउंटर, एक बदमाश गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में चाय की दुकान पर भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग की बात सामने आई है. चारों आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. पीड़ित की ओर से प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है. इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौके पर शांति और कानून व्यवस्था कायम है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो विवाद में केजरीवाल-सिसोदिया को आखिरी चेतावनी, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया 3 हफ्ते का समय

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड…

14 minutes ago

13 साल की शादी खत्म, तलाक के बदले ₹75 करोड़! पत्नी को 30 और बेटे के लिए 45 करोड़

Supreme Court Divorce Settlement: सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल पुराने वैवाहिक विवाद को खत्म करते…

28 minutes ago

जब पेट में थीं आलिया भट्ट, मां सोनी राजदान ने एक दिन में फूंक डाली थीं 100 सिगरेट!

Pregnancy Smoking Risks: एक्ट्रेस सोनी राजदान ने खुलासा किया कि आलिया भट्ट के गर्भ में…

43 minutes ago

मऊ के कारीगर, बंगाल की लाइटिंग और जयपुर की थीम! अनंत सिंह की बेटी की शादी का ऐसा भव्य पंडाल नहीं देखा होगा

Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी के लिए भव्य…

51 minutes ago