Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

लखनऊ में चाय के पैसे को लेकर चली दनादन गोलियां, स्कॉर्पियो सवार युवकों ने की 8-9 राउंड फायरिंग

Lucknow Firing: लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में चाय के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद स्कॉर्पियो सवार चार युवकों ने 8 से 9 राउंड फायरिंग की. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

lucknow-gomti-nagar-extension-firing-tea-shop-dispute

लखनऊ में चाय के पैसे पर विवाद पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने की फायरिंग

Lucknow Firing: लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में चाय के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद स्कॉर्पियो सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. ग्रीनवुड अपार्टमेंट चौराहे के पास हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, काले रंग की स्कॉर्पियो से आए चार युवकों ने अलग-अलग पिस्टल से 8 से 9 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए.

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि चाय के पैसे को लेकर हुए विवाद में स्कॉर्पियो सवार युवकों ने फायरिंग की है.

गाली-गलौज बढ़ते-बढ़ते गोलीबारी तक पहुंची

पुलिस के मुताबिक घटना 16 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे की है. बलिया के सहतवार निवासी 41 वर्षीय उपेंद्र प्रताप सिंह निर्माण कार्य करते हैं. वह ग्रीनवुड अपार्टमेंट चौराहे के पास एक चाय की दुकान पर मौजूद थे. उनके साथ अमित भी चाय पी रहे थे. इसी दौरान उपेंद्र दुकानदार से चाय का हिसाब बनवा रहे थे, तभी काले रंग की स्कॉर्पियो से पहुंचे चार युवकों से विवाद हो गया.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार युवक दुकानदार से गाली-गलौज कर चाय बनाने का दबाव बना रहे थे. विरोध करने पर उनकी उपेंद्र से कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवकों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी. गोलियां चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

चाय के पैसे को लेकर चला दी दनादन गोलियां

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई. इसके बाद गोमतीनगर विस्तार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए.

ये भी पढ़ें- महिला से चेन लूटकर भाग रहे थे बदमाश, लोनी में हो गया एनकाउंटर, एक बदमाश गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में चाय की दुकान पर भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग की बात सामने आई है. चारों आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. पीड़ित की ओर से प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है. इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौके पर शांति और कानून व्यवस्था कायम है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026