उत्तर प्रदेश

लखनऊ मेट्रो की मुसाफिरों के लिए खास पहल, 3 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी लॉकर रूम की सुविधा

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने लखनऊ मेट्रो के तीन प्रमुख स्टेशनों- चारबाग, आलमबाग बस स्टैंड और सीसीएस एयरपोर्ट पर लॉकर रूम की सुविधा शुरू की है. इससे यात्रियों को अपना सामान सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से रखने का विकल्प मिल सकेगा.

दो तरह के लॉकर मिलेंगे

  • छोटा लॉकर: 8 घंटे के लिए ₹20 चार्ज
  • बड़ा लॉकर: 8 घंटे के लिए ₹50 चार्ज

यह सेवा रोजाना सुबह 6:00 बजे से रात 10:30 बजे तक उपलब्ध है. लॉकर सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को पासपोर्ट, आधार, पैन या वोटर आईडी जैसे वैध पहचान प्रमाण देने होंगे. यह पहल यूपीएमआरसी की सुरक्षित, कुशल और यात्री-अनुकूल सेवाएं मुहैया कराने की प्रतिबद्धता के तहत है.

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि लॉकर सेवा का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा को बढ़ाना है, खासकर यात्रियों, छात्रों और पेशेवरों के लिए अधिक जानकारी के लिए या शिकायत दर्ज करने के लिए यात्री लखनऊ मेट्रो के ग्राहक सेवा 0522-2288869 या feedback@lmrcl.com से संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Hathras Stampede Case: 121 लोगों की हुई थी मौत, न्यायिक जांच रिपोर्ट में भोले बाबा को क्लीन चिट

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Shukla

Recent Posts

‘फूलन देवी बनकर एक-एक से बदला लूंगी’, जलती झोपड़ी के सामने युवती की धमकी से हड़कंप, 9 पर FIR

Badaun Crime News: बदायूं के एक गांव में किसी ने एक युवती की झोपड़ी जला…

56 minutes ago

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

1 hour ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

2 hours ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

2 hours ago