उत्तर प्रदेश

सरोजनी नगर में दिखी भरोसे की गर्माहट, बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने बांटे 10 हजार कंबल

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं. इस भयंकर ठंड के बीच लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा की एक नई गर्माहट देखने को मिली. सोमवार को भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह गरीबों और बेघरों के लिए कंबल वितरण अभियान संचालित किया. यह वितरण अभियान उन्होंने अपने आशियाना स्थित आवास पर चलाया. इस दौरान विधायक राजेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर लोगों की जनसमस्याएं भी सुनी.

इस वितरण के दौरान सभी 6 मंडलों के 150 से ज्यादा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व समाज के प्रबुद्धजन पहुंचे. जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को 10 हजार कंबल दिये, ताकि वे इन्हें जरूरतमंद लोगों को बांट कर उनको कड़ाके की ठंड से बचाया जा सके.

25 हजार से ज्यादा कंबल वितरित

गौरतलब है कि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा ठंड के महीनों में प्रत्येक वर्ष यह वृहद अभियान चलाया जाता है. इस वर्ष अब तक विधायक द्वारा 25 हजार से अधिक कंबल वितरित किए जा चुके हैं. अभियान की सबसे खास विशेषता यह है कि इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ तारा शक्ति केंद्र संचालिकाओं एवं समाज के जागरूक नागरिकों को भी जोड़ा गया है, जिससे यह जनआंदोलन का रूप ले रहा है. इस सम्बन्ध में विधायक का स्पष्ट संकल्प है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी इस प्रचंड ठंड में अकेला या असहाय न रहे.

इस अवसर पर विधायक द्वारा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर जनसमस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए.

इस दौरान विधायक ने सरेयां, चंद्रावल निवासी मेधावी छात्रा पल्लवी गौतम को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित भी किया. यह अभियान सरोजनीनगर में सेवा, संवेदना और सामाजिक दायित्व के प्रति विधायक की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

6 hours ago