SP Leader Toti Chori Lucknow (एआई जेनरेटेड)
SP Leader Toti Chori Lucknow: लखनऊ के गोमतीनगर में एक सपा नेता के घर में घुसकर टोटी चुरा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी युवक सपा नेता के बाथरूम में लगी टोटी को कटर से काटने की कोशिश कर रहा था. आरोपी की पहचान बाराबंकी निवासी लवकुश के रूप में हुई है.
यह पूरा मामला गोमतीनगर इलाके का है. जहां सपा के पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी का घर है. जिसकी देखरेख अशरफ नाम का नौकर करता है. मंगलवार की रात 9 बजे के करीब घर के बाथरूम से खटपट की आवाज सुनाई दी.
जब वो अंदर पहुंचे तो देखा कि एक युवक बाथरूम में लगी टोंटी को काट रहा था. जब उन्होंने शोर मचाया तो युवक भागने लगा. तभी पड़ोसियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया.
आरोपी की पहचान बाराबंकी के सतरिख के रहने वाले लवकुश के रूप में हुई है. अशरफ के मुताबिक पूर्व सपा विधायक का घर विकासखंड में है. वो अयोध्या के रुदौली विधानसभा से सपा विधायक रह चुके हैं.
गोमतीनगर पुलिस के मुताबिक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. आरोपी के पास से एक बोरी में 9 टोटियां, एक प्लास और बाथरूम में यूज होने वाला हैंगर मिला है.
पुलिस के मुताबिक सपा नेता के घर के केयर टेकर के हल्ला मचाने पर आरोपी युवक फरार हो गया, लेकिन उस समय आसपास के लोग जगे हुए थे. आरोपी को भागते हुए देख उन्होंने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी.
ये भी पढ़ें- प्रदीप झा से लेकर चंद्रनाथ रथ की हत्या तक! 13 साल में सुवेंदु के 4 करीबियों की संदिग्ध मौत का क्या है रहस्य?
बरामद टोटियों का कुल वजन 30 किलो से ज्यादा है फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: नवरात्रि के चौथे दिन धनु राशि वालों को करियर, कारोबार…
उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…
लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान…
Dussehra 2026: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. पौराणिक मान्यता…
₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…