मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवार संग संगम में लगाई आस्था की डुबकी.
महाकुंभ नगर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को महाकुंभ 2025 में अपने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया. इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “आज मैं तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर आया हूं और यहां सभी प्रदेशवासियों की ओर से आस्था की डुबकी लगाई. यह अनुभव अविस्मरणीय है.”
उन्होंने कहा, “मैं उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने इस भव्य महाकुंभ का कुशलता से आयोजन किया.”
संगम स्नान पर मुख्यमंत्री के साथ उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे. उन्होंने महाकुंभ की भव्यता, दिव्यता और व्यवस्थाओं की सराहना की और इसे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का अद्भुत संगम बताया. जोड़
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकुंभ 2025 के अवसर पर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई और विशेष प्रार्थना की.सीएम मोहन यादव ने कहा, “संगम पर मां गंगा और मां यमुना का आशीर्वाद बना रहता है. यहां आकर मैं मध्य प्रदेश की जनता, विशेष रूप से युवाओं के उज्जवल भविष्य, बेरोजगारों के लिए रोजगार और समाज के हर वर्ग की समृद्धि की कामना कर रहा हूं.” मुख्यमंत्री ने संगम की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस करते हुए कहा कि महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…