महाकुंभ 2025 : यूपी के मंत्रियों ने ओडिशा के CM को दिया न्योता

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले ‘महाकुंभ 2025’ में शामिल होने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है. इसी सिलसिले में यूपी के सरकार के मंत्री अनिल राजभर और सतीश शर्मा ने रविवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया.

‘महाकुंभ 2025’ के लिए विशेष उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से विशेष तैयारी की जा रही है. इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए शासन और प्रशासन के लोग युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं. राज्य सरकार के मंत्रियों को अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

प्रयागराज आने का न्योता

उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन और समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर और राज्यमंत्री सतीश शर्मा रविवार को इसी सिलसिले में ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में गए. यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी से मुलाकात की और ‘महाकुंभ 2025’ के लिए प्रयागराज आने का न्योता दिया.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज भुवनेश्वर ( ओड़ीसा ) में मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी से स्नेहिल मुलाकात कर प्रयागराज में आयोजित ‘महाकुंभ 2025’ में आगमन के लिए निमंत्रित किया.” इस दौरान गंगाजल से भरा शुभ कलश और ‘महाकुंभ 2025’ का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. ओडिशा के संस्कृति मंत्री सूर्यवंशी सूरज भी मौजूद रहे.

13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ 2025

13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में होने वाले ‘महाकुंभ 2025’ आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए शासन और प्रशासन की तरफ से युद्धस्तर पर काम हो रहा है. इस दौरान विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों केंद्रीय मंत्रियों और विभागों के पदाधिकारियों को आधिकारिक निमंत्रण दिया जा रहा है.

सनातन संस्कृति के सबसे बड़े आयोजन ‘महाकुंभ 2025’ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने का अनुमान है. स्वच्छ और स्वस्थ महाकुंभ की सीएम योगी की निर्देश के मुताबिक महाकुंभ मेला क्षेत्र को पूरी तरह ओडीएफ बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इस योजना के मुताबिक मेला क्षेत्र में रिकॉर्ड 1,50,000 शौचालय बनाए जा रहे हैं. मेला क्षेत्र के शौचालयों के स्लज का निस्तारण जल निगम, नगरीय ने 3 अस्थायी और नैनी, झूंसी के स्थायी एसटीपी और अरैल के फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की मदद से किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

37 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

48 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

57 minutes ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

1 hour ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago