प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दप्पू आर्टिस्ट के हाथों को माथे से लगाया था.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता जी. किशन रेड्डी ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी की खूब सराहना की. किशन रेड्डी ने मित्तापल्ली सुंदर के पोस्ट की सराहना करते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के एक अनोखे दृश्य को साझा किया.
इस ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक दप्पु कलाकार के हाथों को माथे से छूने को हृदयस्पर्शी बताया गया और इसे कुछ राजनीतिक नेताओं के पाखंड को उजागर करने के रूप में पेश किया गया. बता दें कि दप्पु एक पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र है, जो आमतौर पर तेलंगाना में अनुसूचित जाति समुदाय के लोग बजाते हैं.
किशन रेड्डी ने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन लोगों को सम्मान दिया, जिन्हें कुछ नेताओं ने अछूत समझा और जिन्हें वर्षों तक समाज से अलग रखा. इस पोस्ट में यह सवाल उठाया गया कि क्या ऐसे नेता कभी इन लोगों को इंसान समझ पाए?
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के इस दृष्टिकोण को एक प्रेरणास्त्रोत बताया और कहा कि यह दृश्य उनके दिल को छू गया है. साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से तेलंगाना आने की अपील की, यह कहते हुए कि वहां लोग दप्पु बजाएंगे.
किशन रेड्डी ने अपने ट्वीट के अंत में ये भी लिखा कि दप्पु एक पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र है, जिसे आमतौर पर तेलंगाना के अनुसूचित जाति समुदाय के लोग बजाते हैं. यह उनके सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का हिस्सा है.
किशन रेड्डी भाजपा के वरिष्ठ नेता और तेलंगाना से लोकसभा सांसद हैं. वह कई बार पार्टी की योजनाओं और मोदी सरकार के फैसलों का समर्थन करते आए हैं और राज्य के विकास के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं.
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…
UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…
Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…