उत्तर प्रदेश

‘वन्दे मातरम् तो बहाना है, असल मकसद तो…’, मायावती ने एक बात में सबको लपेटा

Mayawati on Vande Mataram: ‘वन्दे मातरम्’ को लेकर देश की सियासत इन दिनों बुरी तरह से गरमाई हुई है. इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी जुबानी जंग जारी है. इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती की भी इस विवाद में धमाकेदार एंट्री हो गई है. मायावती ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट से सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है. अपने एक ही तीर से उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों को लपेटते हुए कड़वा सच देश के सामने रख दिया है.

कानून बदलना सिर्फ एक ‘राजनीतिक पैंतरा’ (BSP Supremo Mayawati statement)

मायावती का सीधा और स्पष्ट कहना है कि वन्दे मातरम् तो महज एक बहाना है, नेताओं का असली मकसद तो अपनी नाकामियों को जनता की नजरों से छिपाना है. उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपनी बात रखते हुए लिखा कि राष्ट्रगीत को पूरा गाना है या सिर्फ उसके शुरुआती दो छंद (पैरे) गाने हैं, इसे लेकर जो ओछी राजनीति हो रही है, वह कतई सही नहीं है. संसद में हाल ही में पास किए गए कानून पर तंज कसते हुए उन्होंने याद दिलाया कि देश में ऐसा खेल कोई पहली बार नहीं हो रहा है.

मायावती ने राजनेताओं की दुखती रग पर हाथ रखते हुए कहा कि जब भी केंद्र या राज्यों में सत्ता बदलती है, पार्टियां अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए एक-दूसरे के बनाए पुराने कानूनों को पलट देती हैं. इसका सीधा सा गणित यह होता है कि जनता का ध्यान सरकार की असल कमियों से भटकाया जा सके.

बेरोजगारी और बाढ़ पर क्यों चुप हैं नेता? (Mayawati on Vande Mataram controversy)

बीएसपी चीफ ने सभी दलों को आईना दिखाते हुए सख्त नसीहत दी है कि इस वक्त देश में असली मुद्दा कुछ और ही है. उन्होंने कहा कि आज के दौर में ‘जेन-जी’ (Gen-Z) युवा, स्कूली बच्चे (Gen-Alpha) और छात्र-छात्राएं बेरोजगारी के कारण अपने भविष्य को लेकर भारी तनाव में हैं. इसके अलावा देश के कई हिस्से इस वक्त भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं, जहां लोगों के जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है.

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

मायावती ने साफ शब्दों में कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ तमाम राजनीतिक दलों को वन्दे मातरम् पर विवाद करने के बजाय इन अति-महत्वपूर्ण और ज्वलंत मुद्दों पर अपना ध्यान लगाना चाहिए. देश और जनहित में फिलहाल वक्त की सबसे बड़ी मांग यही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

4 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

32 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

50 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago