उत्तर प्रदेश

“आज का दिन बहुजनों के लिए तभी विशेष होगा, जब…” जानें 78वें स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोलीं मायावती

Independence Day 2024: देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर पूरे देश में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है. पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद देश को सम्बोधित किया है तो वहीं देश के सभी राज्यों के प्रमुख ने भी तिरंगा फहराया है और सरकारी विभागों के साथ ही स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोशल मीडिया के जरिए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है.

मायावती ने बधाई देते हुए कहा है कि आज का दिन देश के लगभग 140 करोड़ गरीब मेहनतकश बहुजनों के लिए तभी विशेष होगा जब वे दरिद्रता से मुक्त अपना व अपने परिवार का जीवन खुश व खुशहाल पाएंगे. मालूम हो कि 1947 में 15 अगस्त के दिन ही भारत ब्रिटिश शासन से मुक्त हुआ था. आज इस मौके पर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण किया और देश के हर वर्ग की उन्नति और प्रगति की बात की है. साथ ही उन सुझावों का भी जिक्र किया जो उन्हें देश भर से मिले थे. इनमें शुद्ध पेयजल से लेकर स्पेस तक में भारत का इकबाल बुलंद करने का सपना साझा किया गया था.

हार्दिक बधाई

बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “78वें स्वतंत्रता दिवस की देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आज का दिन देश के लगभग 140 करोड़ गरीब मेहनतकश बहुजनों के लिए तभी विशेष होगा जब वे दरिद्रता से मुक्त अपना व अपने परिवार का जीवन खुश व खुशहाल पाएंगे.”

ये भी पढ़ें-Independence Day-2024: देश को कम्युनल नहीं, सेक्युलर सिविल कोड की जरूरत… लाल किले से बोले पीएम मोदी; बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कही ये बात

मायावती ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि यह तभी संभव है जब केन्द्र व यूपी सरकार की सोच हर हाथ को काम देने वाली सही संवैधानिक व सच्ची अम्बेडकरवादी होगी जैसा कि यूपी में चार बार रही बीएसपी की सरकार द्वारा कल्याणकारी राज्य के मिसाल के रूप में कार्य करके दिखाया गया. सरकार भावनात्मक मुद्दों के जरिए जनता का ध्यान न भटकाए. ज्ञात हो कि हर साल 15 अगस्त के दिन ध्वजारोहण किया जाता है. 1947 में जब देश आजाद हुआ तो ब्रिटिश हुकूमत का झंडा उतारकर तिरंगा नीचे से ऊपर की तरफ खींचते हुए फहराया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

1 minute ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

6 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

14 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

28 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

33 minutes ago