मनोरंजन

इस फिल्म ने तोड़ी थी अमिताभ बच्चन की एंग्री यंग मैन वाली छवि, कॉमिक टाइमिंग पर फिदा हुए थे लोग

Amitabh Bachchan: सदी के महानायक और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी. उनके फिल्म करियर का आगाज तो अच्छा नहीं था, लेकिन 1973 में आई जंजीर ने उन्हें बॉलीवुड का एंग्री यंग मैन बना दिया. ‘जंजीर’ ने अमिताभ के करियर को नई दिशा देने का काम किया. उनका निभाया विजय का किरदार हर किसी की जुबान पर था. ‘जंजीर’ से अमिताभ बच्चन को ऐसा स्टारडम मिला कि उनके हिस्से में दीवार और शोले जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में आईं.

फिल्म ‘शोले’ ने बदल दी थी अमिताभ बच्चन की किस्मत (Amitabh Bachchan)

साल 1975 का था, जब एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म ‘दीवार’ आई. इस फिल्म को सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखा था और यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया. फिल्म दीवार के डायलॉग इतने दमदार थे कि इसने दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखा. दीवार के बाद उसी साल फिल्म शोले आई, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई. इस फिल्म ने अमिताभ की दुनिया को बदलकर रख दिया. अमिताभ ने ‘शोले’ में जय का किरदार निभाया था, जो काफी पसंद किया गया. ये फिल्म 15 अगस्त, 1975 को रिलीज हुई थी.

लोगों को जय-वीरू की जोड़ी आई थी पसंद (Amitabh Bachchan)

अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म ‘शोले’ भारत के 100 से अधिक सिनेमाघरों में लगभग 25 सप्ताह तक चलती रही. यही नहीं देश के कुछ थियेटर में इस फिल्म को 50 सप्ताह से अधिक समय तक दिखाया गया. दर्शकों को जय-वीरू की जोड़ी काफी पसंद आई। हालांकि, अमिताभ बच्चन की एंग्री यंग मैन वाली छवि को उसी साल आई फिल्म ‘चुपके चुपके’ ने तोड़ा. चुपके चुपके एक कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन की जोड़ी नए अवतार में नजर आई. इसके अलावा इस फिल्म में शर्मिला टैगोर, जया बच्चन भी थीं.

यह भी पढ़ें : मुसीबत में फंसीं सपना चौधरी, हरियाणा की डांस क्वीन पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

यह फिल्म धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की कॉमिक एक्टिंग के लिए काफी याद की जाती है. ये फिल्म ऐसे वक्त में आई थी. जब अमिताभ बच्चन एक्शन ड्रामा फिल्मों में निभाए अपने किरदार के लिए दर्शकों की पहली पसंद बने हुए थे. अमिताभ बच्चन ने चुपके चुपके में सुकुमार सिन्हा नाम का किरदार निभाया था. अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर बने अमिताभ के किरदार को दर्शकों का प्यार मिला. ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘चुपके चुपके’ साल 1975 की बड़ी हिट साबित हुई थी. 1975 में दीवार और शोले के बाद आई फिल्म चुपके चुपके अमिताभ बच्चन की तीसरी सुपरहिट फिल्म थी.

Uma Sharma

Recent Posts

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

13 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

25 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

51 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

2 hours ago