Publish by – गोविंद कुमार
Archita Arora Murder Case: मेरठ के मवाना थाना इलाके में 21 फरवरी की रात में मेरठ-बिजनौर नेशनल हाइवे पर सड़कर किनारे एक खेत में मिले महिला के शव की गुत्थी और उलझती जा रही है. शव मिलने के बाद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव की पहचान दिल्ली में रहने वाली अर्चिता के रूप में कराई, लेकिन अब खबर आई है कि अर्चिता की यह पहचान नकली है. बल्कि वह तुर्कमेनिस्तान की रहने वाली मुहब्बत है. आशंका है कि मुहब्बत किसी रैकेट का हिस्सा हो सकती है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि मेरठ के मवाना में मेरठ-बिजनौर हाईवे पर एक सरसों के खेत बीते 21 फरवरी की रात में एक युवती का शव मिला था. महिला शव बुरी तरह से सड़ चुका था और दुर्गंध उठ रही थी. चेहरे पर तेजाब डालकर पूरी तरह नष्ट किया गया था .
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन चेहरा तेजाब से जला दिया गया था, इसलिए उस समय पहचान नहीं हो सकी थी. ऐसे में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस दर्ज किया और जांच शुरू की. 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल डाली.
इसी दौरान एक कैमरे में एक सफेद रंग की क्रेटा कार पर शक हुआ. पुलिस ने इस कार की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि कार मालिक होटल संचालक चंचल उर्फ बंटी की है. पुलिस ने बंटी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया और उससे पता चला कि लाश दिल्ली में रहने वाली अर्चिता अरोडा की थी. जिसकी बंटी और उसके साथियों ने 17-18 फरवरी की रात परतापुर थाना क्षेत्र में एक होटल के कमरे में ही गला घोंटकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने बंटी उर्फ चंचल कुमार सहित 4 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर महज 5 दिनों के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया और हत्या में इस्तेमाल की गई कार, कम्बल और तेजाब की बोतल भी बरामद की गई .
मुख्य आरोपी बंटी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अर्चिता के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था. अर्चिता उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी . इसी विवाद में उन्होंने मिलकर अर्चिता की कम्बल से गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद युवती की पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर टॉयलेट क्लीनर और तेजाब डाल दिया था. इसके बाद क्रेटा कार में शव रखकर मवाना-बिजनौर रोड पर सरसों के खेत में फेंक दिया था .
यही नहीं वारदात के वक्त का होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज भी डिलीट कर दिया था.
लेकिन इस मामले में नया ट्विस्ट तब आया जब जब जांच में मृतका का संबंध तुर्कमेनिस्तान से होने की बात सामने आई. साथ ही ये भी पता चला है कि महिला का असली नाम मुहब्बत है. दावा किया जा रहा है कि महिला कई सालों से दिल्ली में रह रही थी और उसका नाम किसी विदेशी कनेक्शन से जुड़ा था. उसका होटल में लगातार आना-जाना लगा हुआ था.
बताया जा रहा है कि मृतका का अर्चिता अरोड़ा नाम ही फर्जी है. बल्कि असल में वह तुर्कमेनिस्तान की रहने वाली मुहब्बत है. मृतका की मां नाहमदिनोवा गुलनार ने भारत में रह रही अपनी दोस्त अजीजा के मदद से तुर्कमेनिस्तान एम्बेसी को एक लेटर लिखकर इस मामले से अवगत कराया है . जिसमें बताया गया कि मुहब्बत कई वर्षों से दिल्ली में रह रही थी और अक्सर मेरठ के इस होटल में आकर ठहरती थी. आरोप ये भी लगाए जा रहे हैं कि मुहब्बत का पासपोर्ट दलालों ने जब्त कर लिया.
ये भी पढ़ें- Gold Price Today India: होली के दिन सोने-चांदी ने लगाया गोता, जानें क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड के नए रेट?
मृतका का आधार कार्ड पर नाम अर्चिता लिखा जबकि उसपर जो फोटो है वो विदेशी महिला का लगाया हुआ है . जबकि यही फोटो पासपोर्ट पर लगा हुआ जिसमें नाम मुहब्बत लिखा हुआ हैं. कुछ ऐसे भी इनपुट मिले हैं, जिनमें कहा गया है कि ये महिला किसी गलत धंधे या इंटरनेशनल सिंडिकेट में भी शामिल थी. अब पुलिस नए इनपुट के सहारे नए सिरे से जांच में जुट गई है . अब मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि इस मामले में विदेश मंत्रालय द्वारा संबंधित दूतावास से सम्पर्क कर आगे की जांच और कार्रवाई तेज कर दी हैं . जबकि इस हत्याकांड में जो भी लोग शामिल थे उनको अरेस्ट किया जा चुका है.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…
Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…