उत्तर प्रदेश

Meerut News: डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के ठिकानों पर CBI का छापा, 9 घंटे की कार्रवाई में हुई भारी जब्ती

Meerut News:  मेरठ की डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के खरखौदा इलाके में एनसीआर मेडिकल कॉलेज और शहर में उनके घर और अन्य प्रतिष्ठानों पर CBI की टीम ने छापा मारा है. डेढ़ दर्जन अफसरों के साथ सीबीआई टीम पांच गाड़ियों में सवार होकर सरोजनी अग्रवाल के  कॉलेज, घर और अस्पताल पर एक साथ रेड करने पहुंची.

9 घंटे चली जांच

सीबीआई की टीम ने तकरीबन 9 घंटे से अधिक समय तक जांच की उसके बाद कुछ जरूरी दस्तावेज और कंप्यूटर लेकर टीम अपने दफ्तर के लिए रवाना हो गई. कुछ दिन पूर्व सीबीआई की टीम ने मेडिकल कॉलेजों को मान्यता देने वाली टीम के डॉक्टरों को गिरफ्तार किया था. इन्हीं से कुछ दस्तावेज बरामद हुए थे. उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर CBI की टीम ने NCR मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में छापेमारी की है.

पहले भी हुई थी कार्रवाई

कुछ समय पहले डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के खरखौदा क्षेत्र में नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की टीम ने भी जांच पड़ताल की थी. शिकायत मिली थी कि NCR मेडिकल कॉलेज में मानक के अनुसार फैकल्टी नहीं हैं. साथ ही छात्रों का पंजीयन और उनकी पढ़ाई भी मानकों को पूरा नहीं कर रही है.

मिली थी फर्जीवाड़े की शिकायत

मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भर्ती और ओपीडी में भी फर्जीवाड़े की शिकायत एनएमसी की टीम को मिली थी. एनएमसी की रिपोर्ट और लखनऊ में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दिलाने के नाम पर घूसखोरी करने वाले तीन डॉक्टरों समेत छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को सीबीआई ने प्रदेश में कई स्थानों पर छापे की कार्रवाई की है.

ये भी पढ़ें: मेरठ में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, गाजियाबाद पुलिस का सिपाही निकला सरगना, चार लोग गिरफ्तार

क्या-क्या जब्त किया गया?

सीबीआई की टीम में पुरुषों के अलावा महिला अफसरों को भी शामिल किया गया था. मेडिकल कॉलेज में कंप्यूटर के अलावा तमाम पत्रावली, शिक्षकों की उपलब्धता, छात्रों का पंजीयन, मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों का ब्यौरा, ओपीडी रजिस्टर आदि दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए है. मेडिकल कॉलेज में लगातार पांच घंटे जांच पड़ताल के बाद टीम मेरठ शहर (Meerut) में स्थित घर और कई प्रतिष्ठानों पर रेड करने के लिए पहुंची.

हरीश शर्मा

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago