Bharat Express DD Free Dish

मेरठ में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, गाजियाबाद पुलिस का सिपाही निकला सरगना, चार लोग गिरफ्तार

UP News: मेरठ में मवाना पुलिस और स्वाट टीम ने नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरोह के सरगना समेत चार आरोपी गिरफ्तार हुए, जिनमें यूपी पुलिस का सिपाही भी शामिल है.

arrest

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

UP News: मेरठ में मवाना पुलिस और स्वाट टीम ने नकली करेंसी चलाने वाले गिरोह को पकड़ा है . इस गिरोह के 4 सदस्यों को पकड़ा है . ये सभी असली नोटो की गाड़ियों के बीच नकली नोटों को लगाकर बाजार में चलाते थे. पकड़े गए चार आरोपियों में एक आरोपी यूपी पुलिस का सिपाही इमरान है जोकि गाजियाबाद के भोजपुर थाना में तैनात है.

सिपाही इमरान इस गिरोह का सरगना है . गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार हैं. पकड़े गए चारो अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सरगना इमरान के अलावा बाकि आरोपी वसीम, हाशिम और सलीम हैं.

ये गिरोह असली नोटों की गड्डी के बीच नकली करेन्सी लगाकर आम लोगो को ठगने का काम करता था. इस सभी लोगो को पुलिस ने भैंसा गांव के पास से गिरफ्तार किया है.  इनके पास से पांच सौ रुपये की 18 गड्डियों में 18000 रुपये के नोट और दो सौ के नोटो की 19 गड्डियों में 7600 रुपये के नोट बरामद की गई है.

इन सभी गड्डियों में ऊपर और नीचे ही असली नोट लगाए हुए थे बाकि नोट नकली करेंसी की नोट हैं. इसके अलावा एक कार, मोटरसाइकिल तमंचा कारतूस और आधा दर्जन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

तस्कर गैंग पकड़े जाने के बाद एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि आज पुलिस को नकली नोटों की तस्करी और ठगी की शिकायत मिली थी जिसके बाद शॉर्ट टीम को मवाना भेजा गया और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक सिपाही भी शामिल है सिपाही गाजियाबाद में पोस्टेड है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.

ये भी पढ़ें: ये बहुजनों और गरीबों को दोबारा गुलाम बनाना चाहते हैं, RSS-BJP को संविधान नहीं, मनुस्मृति चाहिए: राहुल गांधी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read