Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मेरठ में संपत्ति विवाद बना खूनखराबे की वजह, युवक ने भाभी की चाकुओं से गोंदकर की हत्या

मेरठ के साधु नगर में पारिवारिक संपत्ति विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जब बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी पर चाकू से हमला किया. इस हमले में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया.

Crime News

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है. कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के साधु नगर में संपत्ति के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया.

मामला साधु नगर निवासी राजुद्दीन और उनके बड़े भाई इकरामुद्दीन उर्फ सल्लू के बीच चल रहे मकान के बंटवारे को लेकर विवाद का है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर शाम नशे में धुत इकरामुद्दीन ने अपने छोटे भाई की पत्नी साइमा पर चाकू से कई बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

इस दौरान जब राजुद्दीन ने अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की तो इकरामुद्दीन ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. उसके पैर में गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी इकरामुद्दीन तथा उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया. पुलिस अधिकारी आयुष विक्रम सिंह (एसपी सिटी, मेरठ) ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक संपत्ति को लेकर आपसी झगड़े का लग रहा है.

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. यह दर्दनाक घटना एक बार फिर यह दिखाती है कि संपत्ति के विवाद किस हद तक रिश्तों को लहूलुहान कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: युवा मुख्यमंत्री हैं योगी, इनके शासन में यूपी का विकास शोध का विषय: जगदीप धनखड़

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital