उत्तर प्रदेश

जब बेटियाँ पूछने लगीं सवाल, तब योगी सरकार ने दिया ‘मिशन समाधान’

उत्तर प्रदेश की बेटियां अब सिर्फ पढ़ाई नहीं कर रहीं, वे सवाल भी कर रही हैं और समाधान भी खोज रही हैं. बुधवार को इसका सशक्त उदाहरण तब देखने को मिला जब प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की 80 हजार से अधिक छात्राएँ और 12 हजार से अधिक स्टाफ एक साथ ज़ूम पर जुड़े और ‘मिशन समाधान सीरीज-01’ का हिस्सा बने.

यह आयोजन संवाद और जागरूकता का तो था ही, साथ ही यह बेटियों के चुप न रहने, उन्हें उनके हक, अधिकार और सुरक्षा के प्रति सजग करने का माध्यम भी बना. ‘मिशन समाधान’, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेटी-सशक्तिकरण मॉडल का मजबूत हिस्सा बनने की ओर अग्रसर हो चुका है. यह पहल, मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 1090, महिला पीएसी, पॉक्सो जागरूकता अभियान और साइबर सेफ्टी जागरूकता जैसी योजनाओं को ज़मीनी मजबूती देने वाली है. स्कूल स्तर पर बालिकाओं को आत्मनिर्भर नागरिक के रूप में तैयार करने का मंच भी है.

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने किया संवाद

कंचन वर्मा, महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा, “हर समस्या का समाधान है. पढ़ाई हमें सशक्त बनाती है. आप सही-गलत में फर्क करना सीखें और कभी हिचकिचाएं नहीं. हुनर सीखें, यही आपका आत्मबल है.” उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक, अभिभावकों से संवाद में बेटियों के भविष्य पर विशेष चर्चा करें.

कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने बालिकाओं को व्यावहारिक और जीवनोपयोगी ज्ञान से परिचित कराया. डॉ. मुकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ विशेषज्ञ, बालिका शिक्षा, समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश ने केजीबीवी में भौतिक एवं वित्तीय प्रावधान पर मार्गदर्शन दिया तो ‘सुरक्षित रहें, खुश रहें’ के दूसरे सत्र में साइबर सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन आदि विषयों पर चर्चा हुई. अर्चना अग्निहोत्री, फाउंडर डायरेक्टर, समाधान अभियान ने तीसरे सत्र में बालिकाओं से सीधा संवाद किया और बताया कि “सवाल पूछने की हिम्मत ही समाधान की पहली सीढ़ी होती है.” अन्तिम सत्र में सुश्री सरिता सिंह द्वारा बालिकाओं के लिए विद्यालय में संचालित होने वाले सुरक्षा-सत्रों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई.

‘मिशन समाधान’ बना संवाद, सुरक्षा और सशक्तिकरण का प्लेटफॉर्म

12,000 से अधिक शिक्षकीय व सहायक स्टाफ की उपस्थिति, सभी जिला समन्वयकों की सक्रिय भूमिका और बालिकाओं की उत्साही सहभागिता ने इस सीरीज को एक जनांदोलन का रूप दे दिया. यह महज एक वर्चुअल सत्र नहीं, बल्कि बेटियों के आत्मबल की एक नई शुरुआत थी, जिसमें उन्होंने पूरे आत्मविश्वास से कहा, “हम तैयार हैं!”

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा हमारी प्राथमिकता है. ‘मिशन समाधान’ जैसी पहलों से हम उन्हें न केवल ज्ञान देंगे, बल्कि आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना भी मजबूत करेंगे. योगी सरकार का संकल्प है कि हर बेटी को सशक्त बनाया जाए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव समर्थन दिया जाए.

ये भी पढ़ें- Uttar Pradesh: चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी विजय मिश्रा को मिली पैरोल, मां की तेरहवीं कार्यक्रम में होगा शामिल

-भारत एक्सप्रेस

Anuj Kumar

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago