Bharat Express DD Free Dish

Uttar Pradesh: चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी विजय मिश्रा को मिली पैरोल, मां की तेरहवीं कार्यक्रम में होगा शामिल

विजय मिश्रा माफिया अतीक अहमद काफी करीबी था और वह अतीक अहमद के साथ कई आपराधिक मामलों में शामिल था.

Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माफिया अतीक अहमद के करीबी और उमेश पाल हत्याकांड में साजिश के आरोपी विजय मिश्रा (Vijay Mishra) को मां की तेरहवीं में शामिल होने के लिए अल्पकालिक पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया है. वह 26 मई तक के लिए जेल से बाहर रहेगा।

Vijay Mishra पर हैं कई अपराधिक मामले

यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव की एकल पीठ ने याची पक्ष की अधिवक्ता मंजू सिंह और शासकीय अधिवक्ता आशुतोष कुमार संड की दलीलें सुनने के बाद दिया. याचिका में बताया गया कि विजय मिश्रा की माता का निधन 10 मई को हुआ था और उनकी तेरहवीं 23 मई को निर्धारित है.

सरकारी पक्ष ने आपत्ति जताते हुए कहा कि विजय मिश्रा (Vijay Mishra) के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और वह पैरोल का दुरुपयोग कर सकता है. लेकिन कोर्ट ने कहा कि मां के अंतिम संस्कार जैसे भावनात्मक अवसर पर जाने से इनकार करना उचित नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त आदेश, उत्तर प्रदेश जल निगम को 3 महीने में पेंशन और लाभों का निर्णय लेने का निर्देश

विजय मिश्रा (Vijay Mishra) माफिया अतीक अहमद काफी करीबी था और वह अतीक अहमद के साथ कई आपराधिक मामलों में शामिल था, फरारी के दौरान विजय मिश्रा अतीक अहमद के भाई अशरफ की की पत्नी के साथ लखनऊ के एक होटल में भी देखा गया था .इस घटना के बाद पुलिस ने काफी मेहनत के बाद उसे पकड़कर सलाखों के पीछे किया था .

पैरोल के दौरान विजय मिश्रा रहेगा पुलिस अभिरक्षा में

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि विजय मिश्रा (Vijay Mishra) को पुलिस अभिरक्षा में रखा जाएगा और उसके खर्च की जिम्मेदारी भी उसी की होगी. उसे 26 मई शाम पांच बजे तक पुनः इटावा जेल में आत्मसमर्पण करना होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read