उत्तर प्रदेश

UP News: नारी कोई वस्तु नहीं, चेतना और शक्ति की प्रतिमूर्ति है, विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने नारी शक्ति के सम्मान में आयोजित रैली में आने का किया आह्वान

UP News: लखनऊ के सरोजनीनगर से विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने नारी शक्ति को लेकर ‘शक्ति का शंखनाद’ नाम से रैली से आयोजन कर रहे हैं. विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि नारी के अपमान पर मौन नहीं, प्रतिकार चाहि. उन्होंने कहा कि  नारीशक्ति को स्वाभिमान और सम्मान चाहिए. डॉ राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि नारी कोई वस्तु नहीं, न कैदी है, न गुलाम है, वह भारत की चेतना, संस्कृति और शक्ति की प्रतिमूर्ति है.

विधायक ने रैली में आने का आह्वान करते हुए कहा कि सरोजनीनगर को मातृशक्ति इस तालिबानी सोच का प्रतिकार कर रही है, अपनी अस्मिता की रक्षा के लिए आवाज उठा रही है, जो संस्कृति की रक्षा का संकल्प भी है.

नारी को शिक्षा, रोजगार और सम्मान से वंचित न करें

विधायक राजेश्वर सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा , “अपमान पर मौन नहीं, प्रतिकार चाहिए, नारीशक्ति को स्वाभिमान – सम्मान चाहिए!! नारी कोई वस्तु नहीं, न कैदी है, न गुलाम है, वह भारत की चेतना, संस्कृति और शक्ति की प्रतिमूर्ति है! जो विचारधारा नारी को शिक्षा, रोजगार और सम्मान से वंचित करे, वह महिला विरोधी है, राष्ट्र विरोधी है, सभ्यता विरोधी है! मातृशक्ति को लड़ाई सिर्फ एक मौलाना की गंदी सोच या एक साड़ी के अपमान तक सीमित नहीं, यह तय करेगी कि भारत ‘शक्ति की भूमि’ की बनी रहेगी और यहां ‘बुर्का संस्कृति’ का कोई स्थान नहीं है.”

सरोजनीनगर का आह्वान: सरोजनीनगर को मातृशक्ति इस तालिबानी सोच का प्रतिकार कर रही है, अपनी अस्मिता की रक्षा के लिए आवाज उठा रही है, जो संस्कृति की रक्षा का संकल्प भी है!

शक्ति का शंखनाद दिनांक : 01 अगस्त 2025 समय : दोपहर 12 बजे स्थान : बंगला बाज़ार चौराहा, लखनऊ सरोजनीनगर की मातृशक्ति द्वारा आयोजित ‘शक्ति का शंखनाद’ रैली में प्रबुद्ध, जागरूक और संवेदनशील,सभी सरोजनीनगर परिवारजनों का हार्दिक स्वागत है


ये भी पढ़ें: समीक्षा बैठक में डॉ. राजेश्वर सिंह ने CM योगी से मांगी 17 परियोजनाओं की स्वीकृति, 101 संरचनात्मक प्रस्तावों पर हुआ मंथन


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago