UP News: लखनऊ के सरोजनीनगर से विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने नारी शक्ति को लेकर ‘शक्ति का शंखनाद’ नाम से रैली से आयोजन कर रहे हैं. विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि नारी के अपमान पर मौन नहीं, प्रतिकार चाहि. उन्होंने कहा कि नारीशक्ति को स्वाभिमान और सम्मान चाहिए. डॉ राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि नारी कोई वस्तु नहीं, न कैदी है, न गुलाम है, वह भारत की चेतना, संस्कृति और शक्ति की प्रतिमूर्ति है.
विधायक ने रैली में आने का आह्वान करते हुए कहा कि सरोजनीनगर को मातृशक्ति इस तालिबानी सोच का प्रतिकार कर रही है, अपनी अस्मिता की रक्षा के लिए आवाज उठा रही है, जो संस्कृति की रक्षा का संकल्प भी है.
नारी को शिक्षा, रोजगार और सम्मान से वंचित न करें
विधायक राजेश्वर सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा , “अपमान पर मौन नहीं, प्रतिकार चाहिए, नारीशक्ति को स्वाभिमान – सम्मान चाहिए!! नारी कोई वस्तु नहीं, न कैदी है, न गुलाम है, वह भारत की चेतना, संस्कृति और शक्ति की प्रतिमूर्ति है! जो विचारधारा नारी को शिक्षा, रोजगार और सम्मान से वंचित करे, वह महिला विरोधी है, राष्ट्र विरोधी है, सभ्यता विरोधी है! मातृशक्ति को लड़ाई सिर्फ एक मौलाना की गंदी सोच या एक साड़ी के अपमान तक सीमित नहीं, यह तय करेगी कि भारत ‘शक्ति की भूमि’ की बनी रहेगी और यहां ‘बुर्का संस्कृति’ का कोई स्थान नहीं है.”
सरोजनीनगर का आह्वान: सरोजनीनगर को मातृशक्ति इस तालिबानी सोच का प्रतिकार कर रही है, अपनी अस्मिता की रक्षा के लिए आवाज उठा रही है, जो संस्कृति की रक्षा का संकल्प भी है!
शक्ति का शंखनाद दिनांक : 01 अगस्त 2025 समय : दोपहर 12 बजे स्थान : बंगला बाज़ार चौराहा, लखनऊ सरोजनीनगर की मातृशक्ति द्वारा आयोजित ‘शक्ति का शंखनाद’ रैली में प्रबुद्ध, जागरूक और संवेदनशील,सभी सरोजनीनगर परिवारजनों का हार्दिक स्वागत है
अपमान पर मौन नहीं, प्रतिकार चाहिए,
नारीशक्ति को स्वाभिमान – सम्मान चाहिए!!नारी कोई वस्तु नहीं, न कैदी है, न गुलाम है,
वह भारत की चेतना, संस्कृति और शक्ति की प्रतिमूर्ति है!जो विचारधारा नारी को शिक्षा, रोजगार और सम्मान से वंचित करे, वह महिला विरोधी है, राष्ट्र विरोधी है,…
— Rajeshwar Singh (@RajeshwarS73) July 31, 2025
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

