उत्तर प्रदेश

राजनीतिक इच्छाशक्ति ही है पर्यावरण बचाने की असली चाबी, आज लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज में होगी अहम गोष्ठी, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह होंगे मुख्य वक्ता

पर्यावरण संरक्षण की बातें तो बहुत होती हैं, लेकिन असली फर्क तब पड़ता है जब नीतियों के साथ राजनीतिक इच्छाशक्ति भी मजबूत हो. जब नेता सिर्फ घोषणाएं नहीं करते, बल्कि ठोस फैसले लेते हैं. तब जाकर पर्यावरण संरक्षण जमीन पर दिखता है.

ऐसे ही मुद्दे पर आज लखनऊ में एक अहम विचारोत्तक गोष्ठी का आयोजन हो रहा है, जहां पर्यावरणीय संकटों पर न सिर्फ चर्चा होगी, बल्कि हल निकालने की दिशा में गंभीर संवाद भी देखने को मिलेगा.

कब और कहां हो रहा है कार्यक्रम?

यह आयोजन आज शनिवार, 5 जुलाई को शाम 4 बजे से लखनऊ के प्रतिष्ठित नेशनल पी.जी. कॉलेज (राणा प्रताप मार्ग) में होगा. लोक अधिकार मंच द्वारा आयोजित इस चर्चा में समाज के अलग-अलग वर्गों से लोग जुटेंगे. जिसमें छात्र, पर्यावरण कार्यकर्ता, नीति निर्माता और जागरूक नागरिक लोग शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- क्या है ‘शत्रु संपत्ति कानून’ जिससे सैफ अली खान की बढ़ी मुश्किलें? एक्टर को लगेगा 15,000 करोड़ का चूना

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह करेंगे संबोधित

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मौजूद रहेंगे. अपने बेबाक विचारों और समाजिक मुद्दों पर स्पष्ट राय रखने वाले डॉ. सिंह इस बार पर्यावरणीय संकटों और राजनीतिक जिम्मेदारी के बीच के रिश्ते पर अपनी बात रखेंगे.

क्यों जरूरी है ऐसी गोष्ठियां?

आज जब दुनिया जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, प्रदूषण और जल संकट जैसे मुद्दों से जूझ रही है, तब यह जरूरी हो जाता है कि हम सिर्फ वैज्ञानिक या सामाजिक स्तर पर नहीं, बल्कि राजनीतिक स्तर पर भी ठोस पहल करें. क्योंकि नीतियां वहीं बनती हैं, जहां राजनीतिक इच्छाशक्ति होती है.

ऐसे में यह गोष्ठी सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक मंच है जहां आने वाले समय की दिशा तय की जा सकती है. अगर नेताओं, जनता और जागरूक संगठनों की सोच एक जगह मिले, तो नतीजे भी जमीनी होंगे.

मीडिया से अपील

लोक अधिकार मंच ने सभी प्रमुख मीडिया संस्थानों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम की कवरेज के लिए अपने प्रतिनिधि और छायाकार भेजें, ताकि यह ज़रूरी संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके.

संपर्क जानकारी

कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी या कवरेज हेतु संपर्क करें – मो. 9999 424 007

मैप लोकेशन- https://maps.app.goo.gl/QkaJCdvQRaWn18QF9?g_st=ic

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

10 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

25 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

56 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

56 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago