उत्तर प्रदेश

DGP के मुद्दे पर विधायक राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव को दी नसीहत, सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाइए

सरोजनी नगर लखनऊ (Luckhnow) से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया है. विधायक राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव के दो ट्वीट का स्क्रीनशॉट लगाकर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया है. अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कार्यवाहक DGP बनाए जाने और DGP के कार्यकाल (Uttar Pradesh DGP Politics) बढ़ाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था. अब इसके जवाब में विधायक (MLA Rajeshwar Singh) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की नसीहत दे डाली है.

7 साल में प्रदेश की कानून व्यवस्था अग्रणी बनीं

विधायक राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को पोस्ट करते हुए लिखा, आदरणीय अखिलेश जी, पहले आपको कार्यवाहक DGP होने पर परेशानी थी, अब नियमित DGP चयन की प्रक्रिया लागू किए जाने पर भी परेशानी है! जबकि, श्रद्धेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सशक्त नेतृत्व में यूपी की कानून व्यवस्था प्रत्येक परिस्थित में आदर्श है, पिछले 7 साल में प्रदेश की कानून व्यवस्था अग्रणी बनीं.

10902 इनकाउंटर में 197 अपराधी मारे गए

विधायक ने आगे कहा, अप्रैल 2024 तक 10902 इनकाउंटर में 197 अपराधी मारे गए और 6329 अपराधी घायल हुए, 904 अपराधियों के विरुद्ध NSA के अंतर्गत कार्रवाई हुई, 68 माफिया गैंग को पूरी तरह नष्ट किया गया! पिछले 4 साल में माफियाओं की 3758 करोड़ से अधिक की संपत्ति ध्वस्त की गयी, 2401 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई, 66575.75 हेक्टेयर अवैध संपत्ति मुक्त कराई गई, अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध 4650 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए.

आप सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाइए

इसके बाद विधायक ने कहा, आदरणीय सपा प्रमुख जी, यूपी में DGP चाहे स्थाई जो या कार्यवाहक, अपराधियों – माफियाओं के विरुद्ध यह कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी! उप्र सरकार द्वारा लागू नयी प्रक्रिया के अंतर्गत DGP चयन के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय कमेटी गठित होगी, जिसमें UPSC के सदस्य सहित UP PSC के अध्यक्ष सहित 6 महत्वपूर्ण सदस्य होंगे! कृपया प्रदेश हित में विकास के मुद्दों पर सार्थक बातें कीजिए एवं सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाइए और 2027 की तैयारियों पर ध्यान दीजिए.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

11 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

58 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago