ग्रह-गोचर नवंबर 2024.
Grah Gochar November 2024 Rashifal: नवंबर का महीना शुरू हो गया है और इस महीने की शुरुआत छठ जैसे महापर्व से हुई है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, यह महीना ग्रह-गोचर के नजरिए से बेहद खास है. दरअसल इस महीने की शुरुआत में 7 नवंबर को धन और ऐश्वर्य के कारक शुक्र देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे. फिर, 10 नवंबर को राहु उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेगा.
इसके बाद 15 नवंबर को शनि देव कुंभ राशि में मार्गी होंगे. इसके अगले दिन यानी 16 नवंबर को सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. इसके अलावा 26 नवंबर से बुध देव वृश्चिक राशि में उल्टी चाल शुरू करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों की मानें तो ग्रहों की ऐसी चाल कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी साबित होगी. आइए जानते हैं कि नवंबर में होने वाले ग्रहों के गोचर से किन राशियों की किस्मत करवट लेगी.
नवंबर में ग्रहों की चाल बदलने से कर्क राशि के जातक को विशेष लाभ होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इस दौरान कार्यस्थल पर सभी कार्य कुशलता के साथ करेंगे. कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी. आमदनी में वृद्धि का योग बनेगा. बिजनेस में आर्थिक तरक्की होगी. कारोबार में धन लाभ के कई योग बनेंगे. पिता से आर्थिक लाभ हो सकता है. साथ ही पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: धन-वैभव के कारक शुक्र और गुरु मिलकर संवारेंगे 3 राशि वालों की किस्मत, 7 नवंबर से शुरू होंगे अच्छे दिन
इस राशि के लिए नवंबर का महीना लाभदायक साबित होगा. इस दौरान अपने लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब होंगे. कार्यस्थल पर साथियों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा. अधिकारियों के बीच अच्छी छवि बनेगी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. व्यापार करने वालों के लिए यह समय अनुकूल है. धन को लेकर चिंताएं दूर होगी. कर्ज से मुक्ति मिल सकती है.
नवंबर का महीना धनु राशि से जुड़े जातकों के लिए सुखद रहेगा. कोई नया व्यापार शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है. आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. कारोबार में जबरदस्त लाभ का योग है. पिता या बड़े भाई से अचानक धन लाभ हो सकता है. दांपत्य जीवन के लिए यह महीना शुभ रहने वाला है. व्यापार में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. कोई बड़ी योजना सफल होगी.
यह भी पढ़ें: राहु करने जा रहा है नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशि वालों को होगी परेशानी, फूंक-फूंककर रखें कदम
Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…