उत्तर प्रदेश

MLA डॉ राजेश्वर सिंह बने अधिवक्ता, चांदेबाबा तालाब क्षेत्र के पास रहने वाले गरीब SC परिवारों की ओर से हुए NGT के समक्ष हुए पेश

सरोजनीनगर के लिए सोमवार का दिन एक और ऐतिहासिक न्यायिक उपलब्धि लेकर आया, जब स्थानीय जनप्रतिनिधि डॉ. राजेश्वर सिंह, केवल विधायक के रूप में नहीं बल्कि एक अधिवक्ता और जनहितैषी योद्धा के रूप में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) में पेश हुए.

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने गढ़ी चनौटी स्थित चांदेबाबा तालाब क्षेत्र के पास रहने वाले गरीब अनुसूचित जाति परिवारों की ओर से मजबूती से पैरवी की, जिन पर विस्थापन का खतरा मंडरा रहा था. ये परिवार पिछले कई दशकों से इस भूमि पर निवास कर रहे हैं और अब NGT के एक आदेश के अंतर्गत उन्हें हटाया जा रहा था.

 NGT ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए निम्नलिखित ऐतिहासिक आदेश पारित किए:

1. 3.1 हेक्टेयर क्षेत्र, जिसमें ये वंचित परिवार निवासरत हैं, वहां 8 अक्टूबर 2025 तक विस्थापन पर रोक लगा दी गई है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है.

2. शेष 31 हेक्टेयर तालाब क्षेत्र को एक पर्यावरणीय झील के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें चारों ओर वृक्षारोपण और हरियाली की व्यवस्था होगी.

3. NGT के निर्देश पर सरकार एक व्यापक विकास योजना प्रस्तुत करेगी, जिसमें झील संरक्षण और हरियाली दोनों शामिल होंगे.

4. झील में वर्षभर जल संरक्षण सुनिश्चित करने हेतु उसे छोटी नहरों से जोड़ने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा, “यह केवल कानूनी विजय नहीं, यह सामाजिक और पर्यावरणीय न्याय का मिलाजुला उदाहरण है. मैं माननीय NGT और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने न्याय की भावना को धरातल पर साकार किया.”


ये भी पढ़ें: UP News: ‘सरकार का फैसला सही’, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में 5,000 स्कूलों के विलय के खिलाफ याचिका की खारिज


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago