उत्तर प्रदेश

सरोजनी नगर की घटना पर विधायक राजेश्वर सिंह ने व्यक्त की संवेदना, सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी को दिखाया आइना

MLA Rajeshwar Singh: उत्तर प्रदेश के सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश्वर सिंह ने तथ्यों के आधार पर समाजवादी पार्टी को आइना दिखाया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट लिखकर यूपी में समाजवादी पार्टी के शासन काल में हुए जातिवाद, तुष्टिकरण, गुंडागर्दी और नृशंस हत्या इत्यादि पर समाजवादी पार्टी को घेरा है. साथ ही साथ उन्होंने वर्तमान बीजेपी के सुशासन की उपलब्धियों को एक-एक कर गिनाया है. विधायक राजेश्वर सिंह ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा- काठ की हांडी कितनी बार चढ़ेगी. समाजवादी पार्टी की इशारा करते हुए उन्होंने लिखा-“आज वो सुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं जिनकी सुशासन के सब्जेक्ट में फीस माफ़ थी! आश्चर्य होता है!!

राम-परशुराम में भेद करने की दूषित मानसिकता

विधायक राजेश्वर सिंह एक्स पोस्ट में आगे लिखते हैं- आप भूल गए होंगे पर उत्तर प्रदेश की जनता नहीं भूली. जातिवाद, तुष्टिकरण की राजनीति की प्रश्रयदाता समाजवादी पार्टी की निकृष्ट मानसिकता की राजनीति और राम-परशुराम में भेद करने की दूषित मानसिकता का सरोजनीनगर में कोई स्थान नहीं है.

आप भूल गए हों पर उत्तर प्रदेश की जनता नहीं भूली. जब सपा के शासनकाल में आपकी सरकार की गोलियों ने 40 राम भक्तों का सीना छलनी कर दिया था. कितनी माताओं की गोद सूनी हुई थी, कितनों का सुहाग उजड़ गया था, उनकी सिसकियां आज भी थमी नहीं है.

जब सपा शासनकाल में पुलिस भी सुरक्षित नहीं थी. कर्तव्यनिष्ठ सीओ श्री राजेश साहनी जी को सपा संरक्षित 5 गुंडों ने जीप की बोनट पर लटकाकर कैसरबाग से हजरतगंज तक खींचा!

कुंडा में सीओ जियाउल हक जी की नृशंस हत्या की गई. जवाहर बाग, मथुरा में सीटी एसपी मुकुल द्विवेदी की निर्मम हत्या कर यूपी पुलिस को लज्जित किया था! तब क्या बेबसी थी आपकी?

सपा सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति की सारी हदें पार कर दी थी, जब आपकी सरकार ने 2013 में संकट मोचन मंदिर वाराणसी में हमले के दोषियों सहित 19 कुख्यात आतंकियों के मुकदमें वापस लेने का प्रयास किया! क्या मजबूरी थी आपकी?

2014 में बदायूं में दो नाबालिग बेटियों के साथ गैंगरेप

वर्ष 2014 में बदायूं में दो नाबालिग बेटियों के साथ गैंगरेप कर उनकी निर्मम हत्या कर पेड़ पर लटका दिया गया. पुलिस ने ऑनर किलिंग के नाम पर परिवार को दोषी बनाया! किसको बचा रही थी आपकी सरकार? 2004 में कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ रहे वर्तमान सपा प्रमुख को भाजपा बूथ अध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बूथ कैप्चरिंग से रोका तो उनकी गला काटकर निर्मम हत्या हो गई. किस हद तक राजनीतिक द्वेष था?

क्या याद नहीं आपको- सपा शासनकाल में देश भर की एक तिहाई घटनाएं यूपी में घटती थी. हर दिन 13 मर्डर, 24 रेप, 21 अटेम्प्ट टू रेप, 33 किडनैपिंग, 19 दंगे और 136 चोरी, एक दिन में औसतन 7650 क्राइम की घटनाएं घटती थीं.

योगी सरकार में अपराधियों को जगह नहीं

विधायक राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन में अपराध और अपराधियों की कोई जगह नहीं है. उन्होंने समाजवादी पार्टी को आइना दिखाते हुए कहा- ‘आज जो आपके हारे हुए सिपहसलार ढ़ाई साल बाद राजनीति की रोटियां सेंकने आये हैं, पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के स्थान पर जातिवाद की राजनीति को हवा देने आए हैं, वो अब तक कहां थे? किसी गरीब, किसान मज़दूर के दरवाज़े पर कंधा देने नहीं पहुंचे, लेकिन, आज अखबारों की सुर्ख़ियां बटोरने चले आये. दुखद है!!

सरोजनी नगर की दुखद घठना का जिक्र करते हुए विधायक राजेश्वर सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा- बंथरा में घटी दुखद घटना से पूरा सरोजनीनगर परिवार आहत है. हम एक साथ खड़े हैं. लापरवाही के दोषी 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया. घटना के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

16 seconds ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

26 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

42 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

3 hours ago