मनोरंजन

पीएम मोदी की तारीफ में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने कहीं ये बातें, उद्यमी निखिल कामथ ने बताया करिश्माई नेता

Ranbir Kapoor Nikhil Kamath Podcast: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामथ के साथ एक पॉडकास्ट में खुलकर बात की. बातचीत के दौरान रणबीर आध्यात्मिकता, अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्ते और अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर की यादों पर बतियाए. इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बात की. रणबीर से निखिल कामथ ने जब राजनीति के बारे में उनके विचार जानने चाहे तो रणबीर ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात का अपना अनुभव साझा किया. इस मुलाकात को उन्होंने शानदार और यादगार बताया.

‘मेरे पिता का हाल-चाल पूछे थे पीएम नरेंद्र मोदी’

रणबीर कपूर बोले, “जब मैं 4-5 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचा, तो उनमें अद्भुत आकर्षण था. वह आए, बैठे और हर व्यक्ति से कुछ निजी बातें कीं. उदाहरण के लिए, उस समय मेरे पिता (ऋषि कपूर) का इलाज चल रहा था, तो उन्होंने पूछा कि इलाज कैसा चल रहा है और क्या हो रहा है.”

रणबीर ने बताया कि पीएम मोदी उनसे बातचीत में बिल्‍कुल अपने लग रहे थे. उन्होंने कहा, “महान लोग इस तरह का प्रयास करते हैं. उन्हें इसकी ज़रूरत नहीं होती, लेकिन वे करते हैं. शाहरुख खान भी ऐसा करते हैं. कई सफल लोग इस तरह का प्रयास करते हैं, जो उनके बारे में बहुत कुछ बताता है.”

रणबीर कपूर के अलावा निखिल कामथ ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निरंतर काम करते रहने की शैली को सराहा और उनके करिश्माई नेतृत्व की तारीफ की. पीएम मोदी की कार्यशैली और कड़ी मेहनत के बारे में उन्होंने कहा कि वे असीम ऊर्जा से भरे हुए हैं.

पीएम मोदी से एक मुलाकात के दौरान निखिल कामथ

निखिल कामथ ने भी साझा किया अपना अनुभव

निखिल कामथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि मुझे कुछ कार्यक्रमों में उनके पास होने का सौभाग्य मिला. कामथ ने उस समय को याद किया, जब पीएम मोदी एक दौरे पर अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में थे.

निखिल ने कहा, “एक बार, हम अमेरिका में थे, और वहां पीएम मोदी ने सुबह 8 बजे हमारे और कुछ अमेरिकी व्यापारियों के साथ एक स्‍पीच सेशन रखा था. फिर, उन्होंने सुबह 11 बजे कहीं और भाषण दिया, दोपहर 1 बजे वे उपराष्ट्रपति के साथ बैठे, शाम 4 बजे कुछ और किया, रात 8 बजे एक और कार्यक्रम किया और फिर रात 11 बजे एक और कार्यक्रम किया. रात 8 बजे तक, मैं दो दिनों के बाद थक गया था और बीमार महसूस कर रहा था. लेकिन पीएम मोदी अभी भी ऊर्जा से भरे हुए थे और फिर ऐसे ही कार्यक्रमों के लिए मिस्र जा रहे थे.’

निखिल ने कहा, “मैं पीएम मोदी का सम्मान करता हूँ और उनकी प्रशंसा करता हूँ. इस उम्र में भी उनकी ऊर्जा अविश्वसनीय है. उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है,”.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

3 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

3 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

4 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

4 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

4 hours ago