‘ONGC मुंबई कारगिल सोल्जरथॉन’ इवेंट के दौरान जनरल वीके सिंह और भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय।
Mumbai Kargil Soldierathon 2024: भारतीय सेना के MG & G Area, ‘Fitistan – एक फिट भारत’ के सहयोग से रविवार (28 जुलाई) को मुंबई स्थित मिलिट्री स्टेशन कोलाबा में ‘ONGC मुंबई कारगिल सोल्जरथॉन’ का आयोजन किया गया. इसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया. भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल के चेयरमैन उपेंद्र राय और पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह भी सोल्जरथॉन के कार्यक्रमों में शामिल हुए.
भारतीय सेना के रिटायर्ड जनरल वीके सिंह से भारत एक्सप्रेस के संवाददाता ने बातचीत की. ‘ONGC मुंबई कारगिल सोल्जरथॉन’ के बारे में बताते हुए जनरल वीके सिंह ने कहा, ‘सोल्जरथॉन’ की परिकल्पना की गई थी कि हम एक ऐसा इवेंट रखें जिसमें सैनिक हों, उनके बच्चे हों…उनकी फैमिली हो, चाहे उनके दोस्त हों या उनके सपोर्टर्स हों वो सब लोग इकट्ठे मिलकर, एक अलग-अलग तरह की हम इसमें दौड़ रखते हैं. दौड़ का मतलब सिर्फ यह है कि इसमें हिस्सा लेने वाले लोग सैनिकों के लिए अपना उत्साह दिखाएं. इसलिए इस इवेंट को ‘सोल्जरथॉन’ नाम दिया गया.
‘आम नागरिक देश के लिए खड़ा नहीं होगा तो देश आगे नहीं बढ़ेगा’
उन्होंने बताया, ‘सोल्जरथॉन’ के तहत हमारे कई प्रोग्राम हो चुके हैं और हमारी यह कोशिश है कि इसको और रोचक बनाया जाए. इसके अंदर और चीजें डाली जाएं. आज मुंबई में बारिश के बाद भी सवेरे-सवेरे हजारों लोग इकट्ठे हुए. इससे इस इवेंट की अहमियत समझी जा सकती है. मैं चाहता हूं कि लोगों की संख्या इससे भी ज्यादा हो. पूरी की पूरी मुंबई सैनिकों के सम्मान में उठ खड़ी हो. जब तक आम नागरिक देश के लिए खड़ा नहीं होगा, देश आगे नहीं बढ़ेगा.’
सैनिकों का उत्साह बढ़ाने वालों से भी देश चलता है- जनरल वीके सिंह
उन्होंने कहा, “सिर्फ देश सैनिकों से नहीं चलता, सैनिकों का उत्साह बढ़ाने वालों से भी चलता है. यह इवेंट देशभक्ति की भावनाएं बढ़ाने वाला है. मुंबई ने 26/11 का दंश भी झेला है और पूरे देश ने उस दर्द को महसूस किया.”
‘ऐसे इवेंट से आम लोगों में भी देश के प्रति सेवाभाव जागता है’
उन्होंने कहा, ‘ONGC मुंबई कारगिल सोल्जरथॉन’ जैसे इवेंट होते रहने चाहिए, क्योंकि जब इस तरीके का आयोजन होता है तो आम लोगों में भी देश के प्रति सेवाभाव जागता है. उनमें एक अलग तरीके की स्फूर्ति आती है.. उनमें उत्सुकता भी होती है. जिन लोगों को पता नहीं होता कि सैनिक क्या करते हैं. उनके लिए ऐसे इवेंट बहुत जरूरी हैं.’
– भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…