उत्तर प्रदेश

‘हम सीएम योगी से मिलना चाहते हैं’, इंजीनियर की मौत पर आया पिता का पहला बयान; जानें क्या-क्या कहा?

Noida Engineer Death Case: नोएडा के सेक्टर-150 में हुए दर्दनाक हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की जान जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन में है. बेटे को खोने के गम में डूबे पिता राजकुमार मेहता ने सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर संतोष जताया है, लेकिन उनकी एक आखिरी इच्छा है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जाहिर की है.

‘बेटे की आत्मा को न्याय मिलेगा’ (Noida Engineer Father Statement)

मृतक इंजीनियर के पिता राजकुमार मेहता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से की गई तेज़ी से कार्रवाई और SIT (विशेष जांच दल) के गठन से मुझे काफी राहत मिली है. मुझे पूरा विश्वास है कि मेरे बेटे की आत्मा को अब न्याय मिलेगा. उन्होंने आगे कहा-

‘प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए घटनास्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं. हर मुमकिन कदम उठाए जा रहे हैं. सरकार की तरफ से हमें आश्वासन मिला है कि हमें सही दिशा में पूरा सहयोग मिलेगा.’

‘CM योगी से मिलकर मिलेगी मन की शांति’

राजकुमार मेहता ने भावुक होते हुए अपनी एक मांग भी रखी. उन्होंने कहा कि हम एक बार सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहेंगे. उनसे मिलकर हमें मन की शांति मिलेगी. पिता का मानना है कि सीएम योगी के कड़े रुख के कारण ही प्रशासन इतनी तेजी से हरकत में आया है.

100 घंटे बाद बाहर निकली कार

इस हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार रात 12 बजे हुए हादसे के बाद युवराज की कार को बाहर निकालने में करीब 100 घंटे लग गए. एनडीआरएफ (NDRF) की टीम और भारी क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को गहरे पानी से बाहर निकाला जा सका.

ये भी पढ़ें: एक्शन में नितिन नबीन: पहले साइन में उत्तर से दक्षिण तक उतारे BJP वजीर; राम माधव-तावड़े का कद बढ़ा

बिल्डर गिरफ्तार, SIT जांच शुरू (Noida Case SIT Investigation)

युवराज की मौत के मामले में नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी बिल्डर अभय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. अभय सिंह एमजेड विश्टाउन (MZ Wishtown) के मालिक हैं. एफआईआर में एमजेड विश्टाउन और लोटस ग्रीन (Lotus Green) को नामजद किया गया है. मंगलवार को SIT की टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची. इस दौरान नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह भी मौजूद रहीं. शासन के निर्देश पर SIT अपनी विस्तृत रिपोर्ट 5 दिनों के भीतर सौंपेगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago