उत्तर प्रदेश

Royal Massage Therapy Sector-70: पुरुषों को मसाज कराने के बहाने बुलाकर फंसाता था यह गिरोह, नोएडा पुलिस ने भंडा फोड़ा

Massage Parlour Noida: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की थाना फेस-3 पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम शर्मा, रोहित और राजन उर्फ राजू शामिल हैं. पुलिस ने तीनों को पर्थला ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा है. उनके खिलाफ थाना फेस-3 में मुकदमा दर्ज है. पुलिस अब इस गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है.

जस्टडायल एप पर की थी फर्जी लिस्टिंग

गिरफ्तार अभियुक्तों ने “रॉयल मसाज थेरेपी, सेक्टर-70” के नाम से जस्टडायल एप पर फर्जी लिस्टिंग की थी. जब कोई ग्राहक मसाज के लिए कॉल करता था, तो शिवम और रोहित उसे कॉल कर अच्छी सेवा देने का आश्वासन देते थे. तय स्थान पर राजन ग्राहक से मिलता था और एक लड़की को साथ लाता था, जो उस लड़की से अलग होती थी जिसकी तस्वीर पहले ग्राहक को भेजी गई थी.

यदि ग्राहक मसाज कराने से इनकार करता, तो आरोपी लड़की के साथ उसकी तस्वीर खींचकर उसे समाज में बदनाम करने की धमकी देते और रुपए ऐंठते. कई बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ग्राहकों से नकद या ऑनलाइन पैसे वसूलते थे.

शिवम शर्मा और रोहित आगरा के रहने वाले

यह गिरोह पिछले एक साल से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. गिरफ्तार आरोपियों में शिवम शर्मा और रोहित मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं. वे नोएडा में ममूरा में रहकर अपने काले करनामों को अंजाम देते थे. उनके अलावा राजन उर्फ राजू हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-10 का रहने वाला है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

यह भी पढ़िए: थाने में सिपाही से मसाज करा रही थी महिला SHO, वीडिया वायरल होने पर गिरी गाज

आईएएनएस

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

8 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

23 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

25 minutes ago

मौसम ने ली खतरनाक करवट, देश में दस्तक देने वाला है चक्रवात, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 राज्यों में अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

38 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

52 minutes ago