देश

Murshidabad Violence: बंगाल में कट्टरपंथियों ने लूटीं दुकानें, फूंके घर; BJP सांसद की गृह मंत्री अमित शाह से मांग– तत्काल लागू हो AFSPA

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है. इस घटना को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर तुरंत हस्तक्षेप की अपील की है. उन्होंने मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया और दक्षिण 24 जैसे चार जिलों परगना को “अशांत क्षेत्र” घोषित करने और वहां आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर्स एक्ट (AFSPA) लागू करने की मांग की है.

TMC सरकार पर गंभीर आरोप

पुरुलिया से बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय महतो ने आरोप लगाया कि वक्फ कानून को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि मुर्शिदाबाद में करीब 86 से ज्यादा हिंदुओं के घर और दुकानें जलाई गईं, और कई इलाकों में पान की फसल को आग के हवाले कर दिया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ, जिसमें कई घायल हो गए।

ज्योतिर्मय सिंह महतो ने अपने पत्र में लिखा कि मुर्शिदाबाद में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं. उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने हिंदुओं के घरों और दुकानों को निशाना बनाया, जिसमें 80 से ज्यादा दुकानों और घरों को लूटा गया या आग के हवाले कर दिया गया. झाउबोना गांव में पान की खेती को भी जलाने की खबरें सामने आई हैं. इसके अलावा, पुलिस कर्मियों पर हमले हुए, जिसमें कई जवान घायल हो गए. सांसद ने हर्गोबिंद दास और उनके बेटे की हत्या का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार तुष्टीकरण की नीति अपना रही है और हिंसा को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है.

कश्मीरी पंडितों जैसे हालात की चेतावनी

बीजेपी सांसद ने चेतावनी दी कि अगर बंगाल में स्थिति को जल्द नियंत्रित नहीं किया गया तो यहां के हिंदू समुदाय को 1990 के कश्मीरी पंडितों जैसे पलायन का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट को केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती का आदेश देना पड़ा, जो राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था संभालने में विफलता को साफ दर्शाता है.

मुर्शिदाबाद की हिंसा पर रणाघाट से बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार ने भी केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर चिंता जताई है. उन्होंने क्षेत्र में बिगड़ते हालात और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं.

क्या है AFSPA?

आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर्स एक्ट (AFSPA) उन क्षेत्रों में लागू किया जाता है, जहां अशांति या उग्र गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए विशेष शक्तियों की जरूरत पड़ती है. सांसद ज्योतिर्मय का मानना है कि बंगाल के इन चार जिलों में हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि AFSPA ही एकमात्र उपाय है.


ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में फिर दिखा जल्लीकट्टू का जलवा, 850 बैलों के साथ मैदान में उतरे 350 बुलफाइटर्स


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

13 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

28 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

33 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

34 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

45 minutes ago