Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP: थाने में सिपाही से मसाज करा रही थी महिला SHO, वीडिया वायरल होने पर गिरी गाज

Kasgang News: सर्कल अधिकारी (शहर) अजीत कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वीडियो पुराना है. मामले की जांच जारी है. 13 सेकंड के वायरल वीडियो में थानेदार एसएचओ एक कुर्सी पर बैठी हुई नजर आ रही हैं

महिला एसएचओ ने थाने में कराई मसाज (फोटो IANS)

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक थाना महिला प्रभारी का ड्यूटी के दौरान थाने में मौजूद महिला सिपाही से मसाज कराने का वीडियो सामने आया है. किसी ने छुपकर इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया. मसाज लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने एसएचओ (SHO) मुनीता सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

सर्कल अधिकारी (शहर) अजीत कुमार ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वीडियो पुराना है. मामले की जांच जारी है. 13 सेकंड के वायरल वीडियो में थानेदार एसएचओ एक कुर्सी पर बैठे नजर आ रही हैं और एक जूनियर महिला पुलिसकर्मी उनके कंधे पर मसाज कर रही हैं. वीडियो में दो अन्य महिला पुलिसकर्मी भी नजर आ रही हैं.

गर्मियों के समय का बताया जा रहा है वायरल वीडिया

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के मुताबिक, यह वीडियो काफी पुराना लग रहा है. जो अभी का नहीं, गर्मियों के समय का लग रहा है लेकिन इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी. फिलहाल अभी मामले की जांच जारी है और थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. महिला प्रभारी का ड्यूटी के दौरान मसाज कराने के मामले ने सभी को हैरान करके रख दिया है. इस वीडिया के वायरल होने के बाद एक बार फिर खाकी पर सवाल उठे हैं लेकिन इस बार मसाज कराने का वीडिया महिला दरोगा की तरफ से सामने आया है.

पहले भी मसाज कराने का वीडियो हुआ है वायरल

पिछले साल, लखनऊ के ठाकुरगंज थाने के एक पुरुष सब-इंस्पेक्टर को थाने के अंदर एक व्यक्ति से पैर की मालिश करते हुए कैमरे में कैद किया गया था. इस वीडियो में साफ देखा गया था कि कोतवाली में तैनात दरोगा इंद्रपाल सिंह मलिक धूप में कुर्सी पर पैर रखकर बैठे हैं और सफाईकर्मी उनके पैरों की मालिश कर रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की थी.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital