दो इनामी बदमाश गिरफ्तार.
नोएडा के बिसरख थाना पुलिस की दो इनामी बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. यह बदमाश दिल्ली के नामी अपराधी हैं, जिनमें से एक पर दिल्ली-एनसीआर में 80 और दूसरे पर 60 मुकदमे लूट, डकैती और चोरी के दर्ज हैं.
पुलिस के अनुसार, थाना बिसरख पुलिस 11 दिसंबर की रात चेरी काउंटी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को एक बाइक पर आते देखा. जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वह बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे. इस बीच उनकी बाइक फिसलकर गिर गई. इसके बाद दोनों उठकर भागने लगा, हालांकि जब पुलिस ने उनसे रुकने के लिए कहा तो उन्होंने टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत उर्फ प्रीत उर्फ जस्सी और हरप्रीत सिंह उर्फ हन्नी के रूप में हुई है. दोनों दिल्ली के निवासी है. इनके पास से 2 तंमचे 315 बोर, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है. बाइक थाना सेक्टर-63 क्षेत्र से चोरी की गई थी.
पुलिस जांच में पता चला कि दोनों आरोपी थाना बिसरख से एक मुकदमे में वांछित चल रहे थे. थाना बिसरख ने इनके ऊपर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. यह दोनों लगातार फरार चल रहे थे. इनके खिलाफ लूट, डकैती , चोरी, हत्या के प्रयास के करीब 6 दर्जन दिल्ली, नोएडा, एनसीआर क्षेत्र में मुकदमे दर्ज हैं.
यह भी पढ़ें- CM Yogi का आदेश- गरीबों की जमीन कब्जामुक्त कराएं, दबंगों को सबक सिखाएं
पुलिस के मुताबिक, हरप्रीत उर्फ प्रीत उर्फ जस्सी थाना हरि नगर पश्चिमी दिल्ली का रहने वाला है. इस पर एनसीआर में 79 मामले दर्ज हैं. दूसरा बदमाश हन्नी भी थाना तिलक नगर पश्चिमी दिल्ली का रहने वाला है. इस पर भी एनसीआर में अलग-अलग थानों में 60 मामले दर्ज हैं.
-भारत एक्सप्रेस
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…