प्रतीकात्मक चित्र
देश में डिजिटल भुगतान का चलन तेजी से बढ़ रहा है, और UPI इसका सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुका है. आजकल लोग कैश ले जाने के बजाय QR कोड स्कैन कर सीधे पेमेंट करना पसंद करते हैं. आजकल लोग जब दुकान से कुछ खरीदते हैं, तो ज्यादातर ऑनलाइन पेमेंट के लिए QR कोड स्कैन करते हैं. लेकिन इस पेमेंट प्रोसेस में कई बार दिक्कतें हो जाती हैं. कभी पेमेंट फेल हो जाता है, तो कभी पैसा सही अकाउंट में नहीं पहुंचता. कई बार गलती से किसी और के खाते में पैसा चला जाता है. ऐसे में दुकानदार को परेशानी होती है.
इसी से जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दिखाया गया है कि एक लड़का कैसे QR कोड का इस्तेमाल कर दुकानदारों को चकमा देता है. वीडियो में लड़का अपने बैंक अकाउंट का QR कोड प्रिंट करवाता है और इसे दुकानों के QR कोड पर चिपका देता है. जब ग्राहक इस फर्जी QR कोड को स्कैन कर पेमेंट करते हैं, तो पैसा लड़के के खाते में चला जाता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर आर्यन परवार ने शेयर किया है. इसमें आर्यन नाम का लड़का ढेर सारे QR कोड की फोटोकॉपी कराता है. फिर वह एक कपड़ों की दुकान में जाता है. कपड़े पसंद करने के बाद वह दुकानदार की नजर चुराकर अपना QR कोड स्कैनर पर चिपका देता है. यही ट्रिक वह स्कूटी के शोरूम और मोबाइल की दुकान पर भी अपनाता है.
वीडियो के अंत में, लड़के के फोन पर पेमेंट के कई मैसेज आते हैं. किसी पेमेंट में 2,000 रुपये तो किसी में 1 लाख रुपये ट्रांसफर हुए दिखते हैं. ऐसा लगता है कि कुछ घंटों में ही लड़के ने लाखों रुपये कमा लिए. हालांकि, अगर ये सच होता, तो दुकानदारों को बड़ा नुकसान होता.
इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया है. असल में, बड़ी पेमेंट करते समय लोग QR कोड स्कैन करने के बाद नाम कन्फर्म करते हैं. अगर ग्राहक ऐसा करता, तो लड़के की चालाकी पकड़ में आ जाती.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हजारों लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “पैसे भेजते समय नाम चेक करना जरूरी है.” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “ये वीडियो फर्जी लगता है.”
हालांकि, यह वीडियो मजाकिया हो सकता है, लेकिन इससे एक सीख जरूर मिलती है. QR कोड से पेमेंट करते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है. हमेशा स्कैन करने के बाद नाम कन्फर्म करें, ताकि किसी धोखाधड़ी का शिकार न बनें.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…