उत्तर प्रदेश

‘बड़का भैया की सभा हुई फ्लॉप’, राहुल गांधी के प्रयागराज जनसभा के बाद ओपी राजभर ने कसा तंज

यूपी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने विपक्षी दलों पर सीधा निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि इतने महिनों की तैयारी के बाद भी राहुल गांधी की जनसभा में उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं दिखी. उन्होने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे के दौरान आयोजित जनसभा के बाद यह बयान दिया है.

दरअसल, पिछले दिन यानी 8 अगस्त 2026 को राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन प्रयागराज के केपी ग्राउंड में किया था.

भाईचारा निभाना नहीं जानते अखिलेश

रविवार को यूपी सरकार ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए तंज कसा. उन्होंने राहुल गांधी और आखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, ‘राहुल गांधी जी के भाई अखिलेश यादव जी, गुड मॉर्निंग’. उन्होंने अखिलेश यादव की गैर मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘आप राहुल गांधी के भाई बने घूम रहे हैं लेकिन भाईचारा निभाना नहीं जानते हैं. कुछ तो छोटे भाई का फर्ज निभा लिए होते.’

जनसभा में नहीं दिया समर्थन

ओपी राजभर ने कहा कि राहुल गांधी के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं की वह मदद देखने को नहीं मिली, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. इसको लेकर उन्होंने दावा किया यह गैरमौजूदगी कोई चूक नहीं बल्कि आगामी चुनावों को लेकर सीट के बंटवारे की वजह से है. दोनों दल केवल अपनी राजनीतिक हैसियत दिखाने की कोशिश में है.

5 हजार की भी भीड़ नहीं कर पाई इक्टठा

मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस तीन महिनों से इस कार्यक्रम की तैयारी कर रहा था. पूरे प्रयागराज शहर को 20 हजार से ज्यादा झंडों, बैनरों और पोस्टरों से पाट दिया गया था. लेकिन इतना सब करने के बावजूद केवल चंद हजार लोगों को ही इकट्ठा कर पाएं.

उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लगा था कि अखिलेश अपने युवा गुंडों को भेज देंगे तो ऐसे ही 20-25 हजार की भीड़ इकट्ठा हो जाएगी, लेकिन बेचारे राहुल तो 5 हजार लोग भी नहीं जुटा पाएं.

ओपी राजभर ने चुकटी लेते हुए यह भी कहा कि बड़का भैया की रात के अंधेरे में की गई सभा फ्लॉप हुई और छोटका भैया एसी पीसी ट्विटर से बाहर ही नहीं निकल रहा.

सीट को लेकर होकर घमासान

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस घटना से उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन में अंदरूनी खींचतान बढ़ने के आसार बढ़ गए है. उत्तर प्रदेश में 200 से अधिक विधानसभा सीटों या आगामी लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच पहले से ही खींचतान चल रही है. ऐसे में राहुल गांधी के कार्यक्रम में कम भीड़ जुटने का मुद्दा सपा और कांग्रेस के बीच सौदेबाजी को और पेचीदा बना सकता है.

ये भी पढ़ें: आरक्षण पर फिर छिड़ी बहस: भागवत के बयान पर मायावती का पलटवार, क्रीमी लेयर को लेकर कहीं बड़ी बात

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

9 minutes ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

7 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

7 hours ago