उत्तर प्रदेश

काकोरी एक्शन की 101वीं वर्षगांठ: स्कूली बच्चों संग तिरंगा यात्रा में चले CM योगी

Kakori Train Action 101st Anniversary: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह की 101वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक मौके पर राजधानी लखनऊ में देशभक्ति का अनूठा उत्साह देखने को मिला. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सरकारी आवास से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. हाथों में तिरंगा थामे सीएम योगी खुद इस यात्रा की अगवाई करते नजर आए.

इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम लोग और स्कूली बच्चे शामिल हुए. नन्हें-मुन्ने बच्चों के चेहरों पर देशभक्ति का जज्बा और हाथों में लहराता तिरंगा पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंगों से सराबोर कर रहा था.

राज्यसभा सांसद ने योगदान को किया याद

इस खास अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी और वर्तमान में राज्यसभा सांसद बृजलाल भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. भारत एक्सप्रेस के संवाददाता रवि कुमार से खास बातचीत करते हुए उन्होंने काकोरी ट्रेन एक्शन के वीरों की शहादत और उनके योगदान को याद किया.

ये भी पढ़ें: आरक्षण पर फिर छिड़ी बहस: भागवत के बयान पर मायावती का पलटवार, क्रीमी लेयर को लेकर कहीं बड़ी बात

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इन महान सेनानियों के संघर्षों से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश की अखंडता के लिए एकजुट रहना चाहिए.

विधायक और MLC भी हुए शामिल

सीएम आवास से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, स्थानीय विधायकों और विधान परिषद सदस्यों (MLC) ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सभी जन प्रतिनिधियों के हाथों में तिरंगा नजर आया. भारत एक्सप्रेस संवाददाता रवि कुमार ने यात्रा में मौजूद नेताओं से बातचीत की, जहां सभी ने इस आयोजन को स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया.

ये भी पढ़ें: ‘बड़का भैया की सभा हुई फ्लॉप’, राहुल गांधी के प्रयागराज जनसभा के बाद ओपी राजभर ने कसा तंज

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago