उत्तर प्रदेश

“लंदन-पेरिस बाद में, पहले यूपी घूमिए” अखिलेश यादव पर ओपी राजभर ने कसा तंज

 

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के विदेश दौरे को लेकर तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि अगर घूमने का ही शौक था तो लंदन-पेरिस जाने के बजाय उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का दौरा करना चाहिए था.

अखिलेश यादव पर कसा तंज

राजभर ने कहा कि काशी, अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य और विंध्यवासिनी धाम जैसे स्थानों पर जाने से स्थानीय व्यापार को लाभ मिलता. इससे फूल बेचने वाले, मिठाई दुकानदार, छोटे होटल संचालक, वाहन चालक और अन्य लोगों की आमदनी बढ़ती. साथ ही प्रदेश के पर्यटन को भी नई पहचान मिलती.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राजभर ने तंज भरे अंदाज में कहा कि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश और देश के पर्यटन स्थलों से ज्यादा लंदन और पेरिस पसंद हैं. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विदेशों में समय बिताने के बजाय उन्हें अपनी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक स्थलों से जुड़ना चाहिए.

‘नया भारत और नया उत्तर प्रदेश’

राजभर ने कहा कि देश और प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है. हिमालय से लेकर समुद्र तटों तक और काशी-अयोध्या से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक अनेक आकर्षक पर्यटन स्थल मौजूद हैं. उनका कहना था कि भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत इतनी समृद्ध है कि उसे पूरी तरह देखने के लिए एक जीवन भी कम पड़ सकता है.

ओमप्रकाश राजभर ने इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व को अपने समर्थकों को अनुशासन और संस्कार का पाठ पढ़ाना चाहिए. उनका आरोप था कि कुछ कार्यकर्ताओं का व्यवहार आम लोगों और छोटे कारोबारियों के प्रति ठीक नहीं रहता.


ये भी पढ़ें: मिर्ची झोंकी और उड़ा ले गए 60 लाख! फिरोजाबाद में सर्राफा कारोबारी से बड़ी लूट, CCTV खंगाल रही पुलिस


जड़ों से जुड़ने की सलाह

राजभर ने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा कि विदेश यात्रा करना गलत नहीं है, लेकिन उससे पहले अपने राज्य और देश की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ाव और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना समय की जरूरत है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago