उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, सऊदी में रह रहे पति ने भेजा ‘तीन तलाक’ का नोटिस

Fatehpur Dowry Case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से दहेज उत्पीड़न और पारिवारिक विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है. खखरेडू कस्बे की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ना, मारपीट और घर से निकालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

2021 में हुआ था निकाह

जानकारी के अनुसार, पीड़िता नौसीन बानो का निकाह वर्ष 2021 में कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा क्षेत्र के गढ़ी बाजार निवासी मोहम्मद शमशाद से हुआ था. परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी. आरोप है कि कार और एक लाख रुपये नकद की मांग की जा रही थी. जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. बाद में उसे घर से भी निकाल दिया गया.

जेवर छीनने और मारपीट के आरोप

पीड़िता के पिता मुबारक अली ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी के जेवर भी छीन लिए. उन्होंने यह भी कहा कि लगातार प्रताड़ना के चलते बेटी की जिंदगी मुश्किल हो गई. मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है. बताया गया है कि महिला का पति मोहम्मद शमशाद, जो फिलहाल सऊदी अरब में रह रहा है, उसने रजिस्टर्ड डाक के जरिए ‘तीन तलाक’ से जुड़ा नोटिस भेजा है. इस घटना के बाद परिवार और अधिक परेशान हो गया है.

ये भी पढ़ें- 

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर खखरेडू थाना पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

7 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

16 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

27 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

29 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

59 minutes ago