उत्तर प्रदेश

हाथ धोकर अखिलेश के पीछे पड़े ओपी राजभर: कभी कहा ‘राजा बाबू’ तो कभी ‘जलेबी’, अब क्या बोल दिया?

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक बयानबाजी काफी तेज हो गई है. 2027 में होने वाले चुनाव (UP Election 2027) से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर (OP Rajbhar) लगातार अखिलेश यादव पर हमला बोल रहे हैं. ‘राज बाबू’, ‘जलेबी’ या फिर ‘अगले जन्म में मुख्यमंत्री’ जैसी टिप्पणियों के जरिए ओपी राजभर पहले भी अखिलेश (Akhilesh Yadav) पर तंज कस चुके हैं. हालांकि, अब उन्होंने अखिलेश के साथ-साथ उनकी पार्टी को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी की है. इसके साथ ही ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

CM बनेगा का सपना देख रहे राजा बाबू- राजभर

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “सुनिये, ‘राजा बाबू’ उर्फ अखिलेश यादव जी! जान रहा हूं कि आपके समर्थकों का एक वर्ग अपनी लाठी को तेल पिला रहा है, तो दूसरा चाकू और तलवार में धार. ”

ओपी राजभर ने आगे कहा,

“हमें मालूम है कि पिछले लगभग 10 साल से आप हम लोगों के खिलाफ अपने मन में भरकर बैठे हो. बस सरकार बदलने का सपना देख रहे रहे हो कि किसी तरह से ‘राजा बाबू’ यानी आपकी सरकार बन जाए. और लाल टोपी लगाकर आपके गुंडे-मवाली-माफिया थानों को कब्जा कर लें. उसके बाद आपके लोग पूरे प्रदेश में PDA- ‘पीट देगा अहीर’, ‘पीट देगा अल्पसंख्यक’ (सपाई) और KDA- ‘काट देगा अहीर’, ‘काट देगा अल्पसंख्यक’ (सपाई) अभियान चालू कर दें.”

“बहन-बेटियों के साथ गलत काम करोगे”

ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश पर आरोप लगाते हुए कहा, “हमें ये पता है कि आप लोगों का सबसे सॉफ्ट टारगेट पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा जैसी बहुजन जातियां ही होंगी. आप लोग हम लोगों को मारोगे-पीटोगे, दंगा करवाकर सपाई मुसलमानों से हमारे घरों को लुटवाओगे फिर आग में झोंक दोगे, हमारी बहन-बेटियों के साथ गलत काम करोगे.”

उन्होंने आगे कहा, “हम यह भी जानते हैं कि आपके समर्थक पिछले लगभग दस साल से हमारे घरों और जमीनों पर गिद्ध की तरह आंख गड़ाए बैठे हैं. कब्जा करने के लिए रोज हमारे घर और खेत का भाव पता कर रहे हैं. आपके समर्थक यही तो घूम-घूमकर कह रहे हैं, कि बस एक मौका मिल जाए. फिर बताते हैं.”


ये भी पढ़ें: ‘सिया ने बांधा जूता…चेतन को मिला मौत का इशारा! पुणे मर्डर केस में पुलिस ने कराया सीन री-क्रिएट, हुआ बड़ा खुलासा


राजभर ने दिया अखिलेश को अल्टीमेटम

ओपी राजभर ने कहा, “सुन लो, अखिलेश जी! हम बहुजन जातियों के लोग अपने घरों को लुटवाने, जमीनों को कब्जा करवाने और अपनों कि हत्या करवाने का मौका आपको कतई नहीं देने वाले. आप 2017 में हारे, 2022 में पिटे और अब 2027 में सपा को सफाचट करेंगे. लिखकर रख लीजिए. ”

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

23 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

34 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

38 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

1 hour ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

2 hours ago